Jr NTR Charging 30cr for War 2: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) जल्द ही अपनी एक्शन एंटरटेनर वॉर 2 (War 2) की शूटिंग शुरू करेंगे, जिसे अयान मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे। यशराज बैनर अपने स्पाई यूनिवर्स के लिए काफी गंभीर नजर आ रहा है और आदित्य चोपड़ा लगातार इसके लिए खास प्लानिंग कर रहे हैं। बीते दिन वॉर 2 के मेकर्स ने लोगों को इस बात की जानकारी दी कि इसमें जूनियर एनटीआर ऋतिक रोशन के साथ 2-2 हाथ करते दिखाई देंगे। जब से ये खबर सामने आई है, लोग वॉर 2 के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
फिल्म वॉर 2 से सामने आई लेटेस्ट रिपोर्ट की बात करें तो सुनने में आ रहा है कि मेकर्स ने जूनियर एनटीआर को इस प्रोजेक्ट के साथ जोड़ने के लिए मुंहमांगी रकम दी है। बॉलीवुड लाइफ में छपी एक खबर के मुताबिक यशराज बैन ने जूनियर एनटीआर को वॉर 2 के लिए 20-30 करोड़ रुपये दिए हैं। यशराज बैनर ने जूनियर एनटीआर (Jr NTR) से ये वादा भी किया है कि उन्हें ऐसे पेश करेंगे कि उनके फैंस का दिल खुश हो जाएगा। आदित्य चोपड़ा ने जूनियर एनटीआर को हिन्दी फिल्मों में लॉन्च करने के लिए खास प्लानिंग की है।
Jr NTR-Hrithik Roshan की लड़ाई देखने के लिए उत्साहित हैं फैंस
जब से यशराज बैनर ने यह ऐलान किया है कि वॉर 2 में जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन भिड़ते दिखाई देंगे, तब से इन दोनों के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फैंस का कहना है कि ये दोनों स्टार्स जब स्क्रीन पर भिड़ेंगे तो तहलका मच जाएगा। ट्रिपल आर के बाद जूनियर एनटीआर की फॉलोइंग बहुत बढ़ गई है। वैसे आप इन दोनों स्टार्स को भिड़ते हुए देखने के लिए कितने उत्साहित हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
