बॉलीवुड

War 2 के लिए 8 पैक एब्स बॉडी बनाकर उम्र से 10 साल जवान दिखें ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा ने भी कहा Waao

Hrithik Roshan Share New Pic: ऋतिक रोशन ने कल रात इंस्टाग्राम पर बॉडी बनाते हुए वीडियो और फोटो शेयर की है। पहली तस्वीर में ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan) अपने 8 पैक एब्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं। ऋतिक रोशन ने शर्टलेस फोटो ली है , आइए बताते हैं इस फोटो पर लोगों के कैसे रिएक्शन आ रहे हैं।

Image

Hrithik Roshan Share New Pic

Hrithik Roshan Share New Pic:बॉलीवुड के हैंडसम हंक और ग्रीक गॉड के नाम से फेमस ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan ) इन दिनों फिल्म वॉर 2( War 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता जी जान लगाकर अपकमिंग फिल्म पर मेहनत कर रहे हैं। वहीं उनके फैंस फाइटर के बाद वॉर 2 के इंतजार में बैठे हैं। हाल ही में स्टार ने अपने सोशल मीडिया पर नई तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने 8 पैक एब्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं। ऋतिक रोशन की इस तस्वीर को देखकर फैंस हैरान हो गए हैं। आइए बताते हैं इस फोटो पर लोगों के कैसे रिएक्शन आ रहे हैं।

ऋतिक रोशन ने बनाए 8 पैक एब्स

ऋतिक रोशन ने कल रात इंस्टाग्राम पर बॉडी बनाते हुए वीडियो और फोटो शेयर की है। पहली तस्वीर में ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan) अपने 8 पैक एब्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं। ऋतिक रोशन ने शर्टलेस फोटो ली है और बॉडी बिल्डिंग का साइन बनाया हुआ है। इस नई तस्वीर में ऋतिक रोशन बेहद स्मार्ट और फिट लग रहे हैं। लोग इस तस्वीर पर तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। फोटो देखकर लग रहा है कि उन्होंने ये बॉडी अपकमिंग फिल्म वॉर 2 के लिए बनाई है। ऋतिक रोशन की फोटो लड़कियों का दिल जीत रही है और इसमें एक्ट्रेस प्रीति जिंटा( Preity Zinta) भी पीछे नहीं है। उन्होंने ऋतिक रोशन की तस्वीर पर वाओ कॉमेंट किया है। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि बढ़ती उम्र के साथ हीरो और भी जवां होते जा रहे हैं।

नया साल मनाकर लौटे ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन कल ही मुंबई लौटे हैं। अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नया साल मनाने के बाद ऋतिक रोशन को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस मौके पर वह सबा आजाद के साथ नजर आए। दोनों ही स्टार्स साथ में बेहद प्यारे लग रहे थे।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article