War 2 Latest Update: ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर( Jr.NTR) की मूवी वॉर 2( War 2) चर्चा में बनी हुई है। फिल्म रिलीज के नजदीक जा रही है और फैंस की बेताबी बढ़ती जा रही है। कल फिल्म के दूसरे गाने का प्रोमो रिलीज हुआ जो जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने में ऋतिक रोशन -जूनियर एनटीआर का जबरदस्त डांस देखने को मिलेगा। वहीं अब फिल्म से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है जिसमें ऋतिक रोशन ने वॉर 2 का नया पोस्टर शेयर किया है। जिसे देखकर फैंस फिल्म रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।
ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जबरदस्त पोस्टर शेयर किया है जिसमें ऋतिक रोशन जूनियर एनटीआर के साथ खड़े हैं। दोनों एक दूसरे की आँखों में घूरकर देख रहे हैं, पोस्टर मजेदार लग रहा है जिसे देखकर साफ पता चल रहा है कि फिल्म में दोनों के बीच जबरदस्त एक्शन होने वाला है। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है 14 अगस्त को वॉर 2 को थिएटर में देखिए आपका मजा डबल हो जाएगा।
वॉर 2, ऋतिक रोशन की 2019 में आई वॉर की एक्शन हिट फिल्म का सीक्वल है। पहली फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ भी थे, हालाँकि वह सीक्वल का हिस्सा नहीं हैं। अयान मुखर्जी( Ayan Mukherji) निर्देशित इस फिल्म में कियारा आडवाणी ( Kiara Advani) कबीर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। इससे पहले, आगामी फिल्म को लेकर हो रही जबरदस्त चर्चा के बारे में बात करते हुए, रोशन ने एक बयान में कहा था, वॉर मेरे लिए वाकई एक खास फ्रैंचाइज़ी है। इसलिए, वॉर 2 के टीजर को मिल रही सराहना और एनटीआर, कियारा, अयान, मेरे और पूरी टीम के लिए लोगों का प्यार देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है।
