War 2 Jr. NTR Spotted: ऋतिक रोशन ( Hrirtik Roshan) और जूनियर एनटीआर ( Jr. NTR) की अपकमिंग मूवी वॉर 2 ( War 2) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस एक्शन पैक फिल्म के लिए लगातार तैयारी जारी है, लेकिन कल रात सेट से एक दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि डांस की रिहर्सल करते हुए ऋतिक रोशन के पैर में चोट लग गई। अब वह एक महीने तक शूट नहीं कर सकते। दोस्त को लगी चोट पर अब जूनियर एनटीआर का मन भी उदास हो गया है। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां वह मुंह लटकाए हुए नजर आए
हाल ही में साउथ अभिनेता जूनियर एनटीआर( Jr. NTR) को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस मौके पर वह ग्रे शर्ट और ब्लैक जीन्स पहने नजर आए। उन्होंने आंखों पर चश्मा लगाया हुआ था। अभिनेता अपनी फ्लाइट के लिए अंदर जा रहे थे तो उन्हें बेहद उदास देखा गया। एक्टर ने कैमरे की तरफ देखकर हाथ हिलाया और चुपचाप चल दिए। हालांकि उन्हें उदास देखकर लोगों ने पूछा की ऋतिक रोशन की तबीयत अब कैसी है। जूनियर एनटीआर बिना कोई जवाब दिए आगे चल पड़े। उन्हें हताश देखकर फैंस भी चिंता में आ गए हैं।
कैसे लगी ऋतिक रोशन को चोट
बताते चले कि ऋतिक रोशन और जूनियरएनटीआर फिल्म वॉर 2 के लिए डांस प्रैक्टिस कर रहे थे। फिल्म के क्लाइमैक्स में यह सीन होना था, लेकिन प्रैक्टिस के दौरान ऋतिक रोशन को चोट लग गई और उन्हें एक महीने के बेड रेस्ट पर रखा गया है। फिल्म की शूटिंग मई 2025 के लिए टाल दी गई है। अब लोगों के मन में यही सवाल दौड़ रहा है कि क्या फिल्म की रिलीज डेट भी आगे बढ़ेगी!
