बॉलीवुड

Animal में अपने पापा को देखकर फुले नहीं समा रहे हैं Vivek Oberoi , पोस्ट शेयर कर दे रहे हैं वापसी की बधाई

Vivek Oberoi Congrats Father for Animal: संदीप रेड्डी वंगा( Sandeep Reddy Wanga) की फिल्म एनिमल में सुरेश ओबेरॉय( Suresh oberoi) अनिल कपूर( Anil Kapoor) के पिता जी और रणबीर कपूर के दादा जी बने हैं। अपने पिता को इस फिल्म में काम करता देख विवेक बेहद खुश नजर आए और उन्होंने पापा को गुड लक विश करने के लिए एक पोस्ट भी शेयर की।

Image

Vivek oberoi Talk about Father Suresh oberoi in Animal

Vivek Oberoi Congrats Father for Animal : रणबीर कपूर स्टार मूवी एनिमल आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। साउथ के ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म एनिमल थियेटर में पहले ही दिन धूम मचा रही है। फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर और बॉबी देओल के साथ फिल्म में विवेक ओबरॉय के पिता सुरेश ओबेरॉय नजर आ रहे हैं। एक्टर और राजनेता सुरेश ने लंबे समय बाद बॉलीवुड में कदम रखा है। इस खुशी में विवेक ने पापा के लिए एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है।

संदीप रेड्डी वंगा( Sandeep Reddy Wanga) की फिल्म एनिमल में सुरेश ओबेरॉय( Suresh oberoi) अनिल कपूर( Anil Kapoor) के पिता जी और रणबीर कपूर के दादा जी बने हैं। सुरेश ने लंबे समय बाद पर्दे पर एंट्री मारी है। अपने पिता को इस फिल्म में काम करता देख विवेक बेहद खुश नजर आए और उन्होंने पापा को गुड लक विश करने के लिए एक पोस्ट भी शेयर की। विवेक ओबेरॉय( Vivek oberoi) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) अभिनीत फिल्म की तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें सुरेश ओबेरॉय भी नजर आ रहे हैं। कैप्शन में विवेक ने पिता को फिल्म की रिलीज के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने फिल्म में उनकी शानदार वापसी के लिए उनकी सराहना करते हुए उन्हें अपना 'हमेशा के लिए आदर्श', 'आदर्श' और अपना 'पसंदीदा अभिनेता' कहा। विवेक ने लिखा- “मेरे हमेशा के लिए आदर्श, मेरे आदर्श और मेरे पसंदीदा अभिनेता सुरेश ओबेरॉय को, आपकी शानदार वापसी के लिए शुभकामनाएं । इस दिसंबर में जानवर सफलता के साथ और भी जोर से दहाड़ें।

विवेक ओबेरॉय की पोस्ट पर फैंस ने भी जमकर कमेंट किए । एक यूजर ने लिखा , "वह वास्तव में एक महान अभिनेता हैं... हमेशा विनम्र और अविश्वसनीय अभिनय..." एक अन्य कमेन्ट में लिखा था, "वाह, अपने पिता को वापस देखना कितना अद्भुत है!! वह कमाल के स्टार हैं ।”

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article