बॉलीवुड

Pathaan मेकर्स को लताड़ने वाले Vivek Agnihotri की बेटी मल्लिका का बिकिनी अवतार वायरल, ट्रोल्स बोले 'अपना घर संभालो...'

Vivek Agnihotri daughter viral bikini pics: डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की बेटी मल्लिका की बिकिनी तस्वीर इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है। लोग इस तस्वीर के जरिए विवेक पर निशाना साध रहे हैं और बोल रहे हैं कि वो पहले अपना घर संभाले और उसके बाद देशवालों को नसीहत देने के लिए निकले।

Image

Pathaan मेकर्स को लताड़ने वाले Vivek Agnihotri की बेटी मल्लिका का बिकिनी अवतार वायरल

Vivek Agnihotri daughter viral bikini pics: साल 2022 में द कश्मीर फाइल्स जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी देने वाले डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) पिछले कुछ दिनों से लगातार पठान (Pathaan) के मेकर्स की क्लास लगा रहे हैं। जब से पठान के मेकर्स ने बेशरम रंग गाना रिलीज किया है, तभी से विवेक अग्निहोत्री उन पर हमलावर हैं और अश्लीलता फैलाने की बात बोल रहे हैं। पठान के मेकर्स ने अभी तक विवेक अग्निहोत्री को जवाब नहीं दिया है लेकिन शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस ने उनकी बोलती बंद कर दी है। शाहरुख खान के फैंस ने विवेक अग्निहोत्री की बेटी की एक फोटो वायरल कर दी है, जिसमें वो ऑरेंज रंग की बिकिनी में दिख रही है। इस फोटो को वायरल करते हुए ट्रोल्स विवेक अग्निहोत्री को नसीहत दे रहे हैं कि वो पहले अपने घरवालों को संभाले, उसके बाद देश को बदलने के लिए निकले।

मल्लिका ने दुबई वेकेशन के दौरान खिंचवाई थी बिकिनी पिक

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की बेटी मल्लिका की बिकिनी तस्वीर दुबई वेकेशन की है। मल्लिका दुबई में थी, जब उन्होंने ऑरेंज बिकिनी में फोटो खिंचवाई थी। विवेक अग्निहोत्री काफी लम्बे समय से पठान के मेकर्स पर हमलावर हैं, जिस कारण लोग उन्हें निशाना बना रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री की तरफ से अभी तक इस मामले पर जवाब नहीं आया है लेकिन लोग अभी भी उनके पीछे पड़े हुए हैं।

Pathaan मेकर्स को लताड़ने वाले Vivek Agnihotri की बेटी मल्लिका का बिकिनी अवतार वायरल

Pathaan मेकर्स को लताड़ने वाले Vivek Agnihotri की बेटी मल्लिका का बिकिनी अवतार वायरल

फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण ने भी पहनी है ऑरेंज रंग की बिकिनी

फिल्म पठान में अदाकारा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने भी ऑरेंज रंग की बिकिनी पहनी है। लोग इस कारण उन्हें निशाना बना रहे हैं और बोल रहे हैं कि दीपिका पादुकोण ने ऐसा करके एक खास धर्म की भावनाएं आहत की हैं। विवेक अग्निहोत्री को निशाना बनाने वाले लोगों का कहना है कि अगर ऑरेंज रंग की बिकिनी पहनकर दीपिका ने लोगों की भावनाएं आहत की हैं तो डायरेक्टर की बेटी ने भी लोगों की भावनाएं आहत की हैं। आपका इस पूरे मसले पर क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article