Virat wishing Happy Bday to Anushka: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा अनुष्का शर्मा आज अपना 37वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। बर्थडे के मौके पर दुनियाभर में फैले अनुष्का शर्मा के फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने बच्चों की परवरिश में व्यस्त हैं और दिन-रात उनका ख्याल रख रही हैं। अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली ने बर्थडे के मौके पर उन्हें बधाई दी है और इंस्टाग्राम पर प्यारा सा पोस्ट किया है। विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अनुष्का के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस को अपनी बेस्ट फ्रेंड बताया है।
अनुष्का शर्मा के बर्थडे के मौके पर विराट ने पोस्ट में दिल की बात भी लिखी है। विराट ने हाल-ए-दिल बयां करते हुए लिखा है, 'तुम मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी लाइफ पार्टनर, मेरी सेफ प्लेस, मेरी बेस्ट हाफ सबकुछ हो। तुम हम सभी को सही रास्ता दिखाने का काम करती हो। हम हर बीतते दिन के साथ तुम्हारे साथ और भी प्यार कर रहे हैं। हैप्पी बर्थडे मेरी प्यारी अनुष्का शर्मा...'
विराट कोहली के साथ शादी के बाद अनुष्का शर्मा ने करियर से लिया ब्रेक
विराट कोहली के साथ शादी करने से पहले अदाकारा अनुष्का शर्मा फिल्मों में काफी एक्टिव रहती थीं लेकिन विराट संग ब्याह रचाने के बाद उन्होंने तुरंत ही फिल्मों से ब्रेक ले लिया। अनुष्का शर्मा के फैंस उन्हें फिल्मों में काफी मिस कर रहे हैं लेकिन वो इन दिनों अपने बच्चों का ध्यान रख रही हैं। बेटी वामिका और बेटे अकाय अभी काफी छोटे हैं और विराट कोहली क्रिकेट में काफी व्यस्त रहते हैं, जिस कारण अनुष्का शर्मा घर का ध्यान रखने में व्यस्त हैं। अनुष्का शर्मा भले ही एक्टिंग से दूर हो लेकिन वो लगातार नए-नए प्रोजेक्ट्स को प्रोड्यूस कर रही हैं।
