बॉलीवुड

EXCLUSIVE: विक्रांत मेस्सी ने कन्फर्म की 'दोस्ताना 2', धर्मा प्रोडक्शन्स की पहली फिल्म मिलने पर कही ये बात

Vikrant Massey CONFIRMS Dostana 2: टाइम्स नाउ ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मेस्सी (Vikrant Massey) ने कई चीजों को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान विक्रांत मेस्सी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वो करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' में दिखाई देंगे।

Image

Vikrant Massey CONFIRMS Dostana 2

Vikrant Massey CONFIRMS Dostana 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर विक्रांत मेस्सी को 23 सितंबर के दिन फिल्म '12वीं फेल' के लिए बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अब धीरे-धीरे विक्रांत मेस्सी इंडस्ट्री के डिमांडिंग एक्टर्स में से एक बनते जा रहे हैं। टाइम्स नाउ ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के साथ स्पेशल बातचीत में विक्रांत मेस्सी ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। विक्रांत मेस्सी (Vikrant Massey) ने इस दौरान कन्फर्म करते हुए बताया कि वो करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स के तहत बनने जा रही फिल्म 'दोस्ताना 2' (Dostana 2) में अहम रोल में दिखाई देंगे।

'दोस्ताना 2' में नजर आएंगे विक्रांत मेस्सी

टाइम्स नाउ ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के साथ बात करते हुए विक्रांत मेस्सी ने अपकमिंग मूवी को लेकर बात करते हुए कहा, 'आप मुझे जल्द ही एक नए रोल में देखेंगे। मुझे लगता है कि ये न्यूज़ पहले ही आ चुकी है। मैं नहीं जानता हूं कि मैं यह क्यों नहीं बोल रहा हूं। मैं 'दोस्ताना 2' कर रहा हूं। मैं अपनी पहली धर्मा फिल्म करने जा रहा हूं।'

विक्रांत मेस्सी ने यह भी कबूल किया कि वो इस प्रोजेक्ट में एकदम नए अवतार में दिखाई देंगे। उन्होंने कहा, 'उसमें आप मुझे अच्छे डिजाइनर कपड़े पहने देखेंगे। करण सर इस बात का ध्यान रखेंगे कि मैं अच्छे कपड़े पहनूं और फैंसी सनग्लासेस लगाऊं। इस मूवी की शूटिंग यूरोप में की जाएगी।'

बातचीत के दौरान जब विक्रांत मेस्सी से फिल्म 'दोस्ताना 2' में लीड हीरोइन के बारे में पूछा गया तो अभिनेता ने कहा, 'मुझे लगता है कि वो मैं नहीं बोलूंगा। वो करण सर ही बोलेंगे तो बेहतर है। उसकी भी तो बड़ी अनाउंसमेंट है।'

विक्रांत मेस्सी ने फिल्म 'दोस्ताना 2' में अपने को-स्टार के बारे में कन्फर्म करते हुए कहा, 'लक्ष्य इस मूवी का हिस्सा होंगे लेकिन हीरोइन का सस्पेंस अभी बना हुआ है।' मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी की शूटिंग साल 2026 में शुरू की जा सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article