बॉलीवुड

New Year 2023 की पार्टी में Tamannaah Bhatia को किस करते दिखे 'गली बॉय' Vijay Varma, Video वायरल

Tamannaah Bhatia-Vijay Varma Kissing Video: बॉलीवुड अदाकारा तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) न्यूईयर सेलीब्रेट करने के लिए विजय वर्मा (Vijay Varma) के साथ मुंबई से बाहर गई थीं, जहां से सामने आई इनकी वीडियो ने इंटरनेट हिला दिया है। वायरल हो रहे वीडियो में ये दोनों कलाकार एक-दूसरे को किस करते दिखाई दे रहे हैं।

Image

New Year 2023 की पार्टी में तमन्ना भाटिया को किस करते दिखे 'गली बॉय' विजय वर्मा, Video वायरल

Tamannaah Bhatia-Vijay Varma Kissing Video: बॉलीवुड कलाकारों की न्यूईयर पार्टी फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर काफी पसंद की जा रही हैं। इनसे फैंस को पता चल रहा है कि उनके पसंदीदा स्टार ने न्यूईयर की रात कैसे धमाल मचाया है? करीना कपूर खान से लेकर मलाइका अरोड़ा समेत कई सितारों की न्यूईयर 2023 पार्टी पिक्स अभी तक वायरल हो रही हैं। इन सारे स्टार्स की न्यूईयर 2023 पार्टी पिक्स और वीडियोज के बीच विजय वर्मा (Vijay Varma) का एक वीडियो चर्चा में आ गया है। इस वीडियो में विजय वर्मा अदाकारा तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) के साथ कोजी होते दिख रहे हैं। विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया गोवा में न्यूईयर 2023 सेलीब्रेट करने के लिए गए थे, जहां से इनका ये वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गया है। लोग यह वीडियो देखकर चौंक गए हैं क्योंकि किसी को भी यह अंदाजा नहीं था कि ये दोनों स्टार्स एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

न्यूईयर 2023 पर किस करते पकड़े गए विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा न्यूईयर 2023 की शाम एक-दूसरे को किस करते देखे जा सकते हैं। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के फैंस को इस बात की खबर नहीं थी कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में दोनों का ये रोमांटिक वीडियो उन्हें खुश भी कर रहा है और दुखी भी..। खुशी की बात यह है कि तमन्ना-विजय ने अपने रिलेशन का ऐलान कर दिया है, तो दुख की बात यह है कि इन दोनों ने कानों-कान इस बात की जानकारी नहीं होने दी थी।

गली बॉय से विजय वर्मा को मिली पहचान

विजय वर्मा काफी समय से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं लेकिन जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय ने उन्हें लोकप्रियता दिलाई है। इस फिल्म में उन्होंने रणवीर सिंह के दोस्त का किरदार प्ले किया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इसके बाद विजय वर्मा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार मेगा बजट फिल्मों और वेब सीरीजों में काम करते चले गए। विजय वर्मा नई जनरेशन के हुनरमंद कलाकार हैं, जिनके साथ स्क्रीन शेयर करने से आलिया भट्ट भी नहीं कतराती हैं। विजय वर्मा और आलिया भट्ट ने डार्लिंग्स में साथ काम किया था, जिसमें दोनों के काम को काफी सराहा गया था।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article