बॉलीवुड

Shah Rukh Khan के साथ लव-स्टोरी बेस्ड मूवी करने पर Vidya Balan ने दिया रिएक्शन, बोलीं 'मैं हमेशा ही...'

Vidya Balan on Doing Movie With Shah Rukh Khan: हाल ही में एक दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) ने रोमांटिक किंग शाहरुख खान के साथ एक लव-स्टोरी बेस्ड मूवी करने पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस इस मूवी करने के लिए लिए एक शर्त भी रखी है।

Image

Shah Rukh Khan-Vidya Balan

Vidya Balan on Doing Movie With Shah Rukh Khan: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक विद्या बालन (Vidya Balan) इन दिनों हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' की सफलता को एन्जॉय कर रही हैं। इस फिल्म में विद्या बालन ने एक बार फिर मंजुलिका का किरदार निभाया है। ऑडियंस ने भी विद्या बालन की एक्टिंग को बहुत ही पसंद किया है। विद्या बालन के साथ इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित सहित कई एक्टर्स लीड रोल में नजर आ रहे हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान जब विद्या बालन से पूछा गया कि उन्हें शाहरुख खान के साथ एक लव-स्टोरी बेस्ड मूवी करनी चाहिए। इस बारे में एक्ट्रेस ने एक्ट्रेस ने बताया कि वो शाहरुख खान के साथ फिल्म करनी चाहती है या नहीं?

शाहरुख खान के साथ लव-स्टोरी बेस्ड मूवी करना चाहती हैं विद्या बालन?

बॉलीवुडलाइफ के साथ बात करते हुए विद्या बालन ने शाहरुख खान के साथ एक लव-स्टोरी बेस्ड मूवी करने पर रिएक्शन देते हुए कहा, 'मुझे अच्छा लगेगा अगर मैं उनके साथ काम करती हूं। मुझे रोमांटिक फिल्में करना पसंद है। अगर मैं शाहरुख खान के साथ मूवी करती हूं तो यह एक मजेदार लव-स्टोरी होनी चाहिए।'

'भूल भुलैया 3' की सक्सेस पर दिया रिएक्शन

'भूल भुलैया 3' की सफलता पर बात करते हुए विद्या बालन ने बताया कि वो इस समय चांद पर हैं और उन्हें खुशी है कि फिल्म और उनके किरदार को लोगों ने पसंद किया है। फिल्म की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 220 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। यह फिल्म 1 नवंबर के दिन रिलीज हुई थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article