बादशाह ने जे बल्विन के साथ किया इंटरनेशनल डेब्यू, रिलीज हुआ नया गाना Voodoo

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2022, 05:50 PM IST

Badshah New Song Voodoo Video: बादशाह के नए गाने वूडू की थीम सुपरनैचुरल पॉवर है। वुडू गाना देखने में काफी इंटरेस्टिंग लग रहा है और कुछ ही घंटों में इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं...

बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह अपने नए गाने को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में बादशाह ने इंटरनेशनल डेब्यू किया है और वो अपने नए सॉन्ग वूडू(Voodoo) में जे बल्विन और टैनी के साथ नजर आ रहे हैं। तीनों ने मिलकर अपने नए सिंगल वूडू में काम किया है जो कि रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। वूडू गाने की खासियत ये है कि इसे 3 भाषाओं हिंदी, स्पेनिश और अंग्रेजी में गाया गया है। बादशाह के नए गाने वूडू की थीम सुपरनैचुरल पॉवर है। गाने की शुरुआत ऐसे होती है जब बादशाह और जे बल्विन एक हवेली में पहुंचते हैं जहां रहस्यमय घटनाएं हो रही हैं। एक महिला अनुष्ठान के बीच में है जिसमें कुछ जादू ट्रिक्स, मोमबत्तियों, जड़ी-बूटियों और डांस हो रहा है। अन्य जादुई शक्तियां उस लड़की को बदल देती हैं और जिसे वह चाहती है उसे आकर्षित करती है। वुडू गाना देखने में काफी इंटरेस्टिंग लग रहा है और कुछ ही घंटों में इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। 

End of Article