Dhaagon Se Baandhaa Song: दिल छू जाएगा अक्षय कुमार की रक्षाबंधन का गाना 'धागों से बंधा', आंखें हो जाएंगी नम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 02:29 PM IST

Raksha Bandhan song Dhaagon Se Baandhaa: सुपरस्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म रक्षाबंधन अगले महीने रिलीज होने वाली है। उससे पहले फिल्म का एक बेहद खूबसूरत गाना 'धागों से बंधा' रिलीज हो गया है।

Akshay kumar starrer Raksha Bandhan song Dhaagon Se Baandhaa: सुपरस्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म रक्षाबंधन अगले महीने रिलीज होने वाली है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार चाह बहनों के भाई हैं। रिलीज से पहले फिल्म का एक बेहद खूबसूरत गाना 'धागों से बंधा' रिलीज हो गया है। फिल्म में अक्षय कुमार चार बहनों के भाई हैं। इस गाने में अक्षय अपनी एक बहन की शादी की तैयारियों में जुटे हैं और वह अपने बचपन को याद करते हैं। इस गाने को अरिजित सिंह और श्रेया घोषाल ने आवाज दी है जबकि इसके बोल इरशाद कामिल के हैं। यह गाना भाई और बहन के प्रेम को इतनी खूबसूरती से दर्शाता है कि बोल सीधे दिल में उतर जाते हैं और आंखें नम हो जाती हैं। गाने को अब तक सात लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

End of Article