बॉलीवुड

विक्की कौशल ने कैटरीना के डांसिंग को लेकर कहीं ये बात, बोले- आज तो नहीं मिलेगा खाना

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 23, 2022, 09:03 PM IST

विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म गोविंदा नाम मेरा के प्रमोशन में बिजी है। एक्टर ने एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान कैटरीना की डांसिंग स्किल पर सवाल उठा दिया। इस बात को कहने के बाद एक्टर ने कहा आज उन्हें घर में खाना नहीं मिलेगा।

Image

vicky kaushal and katrina kaif (credit pic: instagram)

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गोविंदा नाम मेरा (Govinda Naam Mera) के प्रमोशन में बिजी है। एक्टर फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी दिलचस्प खुलासे कर रहे हैं। एक्टर अपनी पत्नी कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की हमेशा तारीफ करते नजर आते हैं। गोविंदा नाम मेरा में विक्की कोरियग्राफर के रोल में है। एक्टर से जब पूछा गया कि वो किसे कोरियोग्राफ करना चाहते हैं। इसके जवाब में एक्टर ने अपनी पत्नी कैटरीना कैफ का नाम लिया। उन्होंने कहा, इस इंटरव्यू को देखने के बाद कैटरीना मुझे घर पर खाना नहीं देगी। गोविंदा नाम मेरा में भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। इस फिल्म को शशांक खैतान ने डायरेक्ट किया है।

कैटरीना के डांस पर विक्की ने कहीं ये बात

फिल्म प्रमोशन के दौरान विक्की से पूछा गया कि अगर आपको मौका मिलता है तो आप किसे कोरियोग्राफ करना चाहेंगे? इसके जवाब में एक्टर ने कहा, कैटरीना कैफ, वो ठीक ठाक डांस करती है। टैलेंटेड है लड़की बेहतर कर सकती हैं। बस आज खाना नहीं मिलेगा। एक्टर ने बताया कि शादी के बाद उनकी जिंदगी कितनी बदल गई है? उन्होंने कहा, काफी बदल गई है, मैं कहूंगा पहले से जिंदगी बेहतर हो गई है, सूकुन है, शांति है।

विक्की और कैटरीनी बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में से एक हैं। कपल ने साल 2021 में शादी की थी। इस शादी में परिवार और दोस्त शामिल हुए थे। दोनों ने शादी से पहले एक- दूसरे को कुछ समय तक डेट किया था।

विक्की की फिल्म गोविंदा नाम मेरा की बात करे तो इसमें एक्टर कोरियोग्राफर के रोल में है। उन पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप है, हालांकि पुलिस को डेड बॉडी नहीं मिलती है। ये एक कॉमेडी -सस्पेंस फिल्म है। ये फिल्म 9 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इसके अलावा विक्की मेघना गुलजार की फिल्म सैम बहादुर में नजर आएंगे। इस फिल्म में विक्की के साथ फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा नजर आएंगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article