बॉलीवुड

विक्की कौशल ने जुहू अपार्टमेंट की लीज 3 साल के लिए बढ़ाई, मंथली किराया खड़े कर देगा कान

Vicky Kaushal's Renews Lease for Juhu apartment: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने अपने अपार्टमेंट की लीज को लगभग 3 सालों के लिए आगे बढ़ा दिया है। इस अपार्टमेंट में पत्नी कैटरीना कैफ के साथ रहने के लिए विक्की कौशल हर महीने लाखों रुपये किराया देने वाले हैं।

Image

Vicky Kaushal

Vicky Kaushal's Renews Lease for Juhu apartment: विक्की कौशल बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग में हर दिन इजाफा हो रहा है। इस समय विक्की कौशल को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि विक्की कौशल जिस घर में अपनी पत्नी और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ रहते हैं उसकी लीज को लगभग 3 साल के लिए आगे बढ़ा दिया है। इसका सीधा मतलब यह है कि आने वाले तीन सालों तक विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इसी घर में रहेंगे। तो चलिए जानते हैं विक्की कौशल अब हर महीने कितने रुपये किराया देने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की कौशल पहले दो सालों तक हर महीने 17.01 लाख किराया देने वाले हैं जबकि तीसरी साल में यह किराया बढ़कर 17.86 लाख रुपये हो जाएगा। इस हिसाब से विक्की कौशल को अगले साल तक इसी घर में रहने के लिए लगभग 6.2 करोड़ रुपये किराया देना होगा। विक्की कौशल के इस घर की बात करें तो यह लगभग 258.48 वर्ग मीटर में फैला हुआ है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल को कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'छावा' में देखा गया था। इस फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब ताबड़तोड़ कमाई की। इस मूवी में विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दस्तक दे चुकी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article