बॉलीवुड

Nupur-Stebin के रिसेप्शन में अकेले नजर आए वीर पहाड़िया, तारा सुतारिया संग ब्रेकअप की खबरों पर लगी मुहर?

Veer Pahariya's solo appearance at Nupur-Stebin's Reception: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की बहन नुपुर ने सिंगर स्टेबिन बेन से शादी की। नूपुर सेनॉन और स्टेबिन बेन के शादी के रिसेप्शन में तारा सुतारिया (Tara Sutaria) संग ब्रेकअप की खबरों के बीच वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) अकेले पहुंचे।

Image

Veer Pahariya's solo appearance at Nupur-Stebin's Reception

Veer Pahariya's solo appearance at Nupur-Stebin's Reception: बॉलीवुड एक्टर वीर पहाड़िया और एक्ट्रेस तारा सुतारिया कई महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इस कपल को रिलेशन में रहते हुए लगभग 1 साल हो गया था। हाल ही में आईं कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया एक-दूसरे को डेट करने के बाद अलग हो गए हैं। इस कपल के ब्रेकअप ने सभी को हैरान कर दिया है। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने कथित ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की है। तारा सुतारिया संग ब्रेकअप की अफवाहों के बाद अब वीर पहाड़िया को हाल ही में मुंबई में नूपुर सेनॉन और स्टेबिन बेन के शादी के रिसेप्शन में अकेले ही देखा गया।

नूपुर-स्टेबिन के शादी के रिसेप्शन में अकेले पहुंचे वीर

नूपुर सेनॉन और स्टेबिन बेन के शादी के रिसेप्शन में वीर पहाड़िया को अकेले देखने के बाद तारा सुतारिया संग उनके ब्रेकअप की खबरों पर अब लोगों ने विश्वास करना शुरू कर दिया है। रिसेप्शन में वीर पहाड़िया ने स्टेबिन बेन और नूपुर सेनॉन को गले लगाया। इतना ही नहीं वीर पहाड़िया ने इस नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वीर पहाड़िया ब्लैक शर्ट और ट्राउजर में नजर आईं। सोशल मीडिया पर फैन्स ने अब तरह-तरह की बातें बनाना शुरू कर दिया है।

वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया ने एक साल पहले एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। काफी समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद तारा और वीर ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया। अब इनके ब्रेकअप की खबरों ने लोगों को शॉक कर दिया है। वीर के अलावा नूपुर सेनॉन और स्टेबिन बेन के शादी के रिसेप्शन में सलमान खान, दिशा पटानी, मौनी रॉय, नील नितिन मुकेश, अंकिता लोखंडे और हिना खान सहित कई सेलेब्स दिखाई दिए।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article