बॉलीवुड

वरुण धवन बनने वाले हैं पिता, पत्नी नताशा दलाल के साथ फर्टिलिटी क्लिनिक के बाहर दिखे

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 8, 2023, 07:15 PM IST

वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ हाल ही में स्पॉट हुए। कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कपल फर्टिलिटी क्लिनिक के बाहर नजर आया। वीडियो वायरल होने के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वरुण पिता बनने वाले हैं।

Image

Nataasha Dalal and Varun Dhawan(credit pic: instagram)

वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) हाल ही में फर्टिलिटी क्लिनिक के बाहर स्पॉट हुए। कपल को वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नताशा और वरुण ने पैपराजी को कोई पोज नहीं दिया और सीधा अपनी कार में चले गए। नताशा और वरुण कैजुअल आउटफिट में नजर आए। वरुण और नताशा ने दो साल पहले शादी की थी। शादी के 2 साल बाद नताशा की प्रेग्नेंसी एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि नताशा दलाल प्रेग्नेंट हैं। कई यूजर्स कपल को पेरेंट्स की बधाई तक दे रहे हैं।

एक फैन ने वीडिया पर लिखा, लगता है नताशा भाभी प्रेग्नेंट हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, नताशा और वरुण दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, वरुण को पिता बनने की बधाई। वरुण ने अपनी बचपन की दोस्त और गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी की है। एक्टर की शादी में फिल्म मेकर करण जौहर शामिल हुई थी। करण जौहर ने वरुण को फिल्मों में सबसे पहला ब्रेक दिया था। इस वजह से दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है।

प्रेग्नेंट हैं नताशा दलाल

वरुण ने करण जौहर के शो में अपनी सेक्स लाइफ पर खुलकर बात की थी। इतना ही नहीं उन्होंने लड़कों को अपनी गर्लपफ्रेंड और पत्नी को खुश रहने की कुछ टिप्स भी दी थी। वरुण सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते हैं।

वहीं, वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर बवाल में जाह्नवी कपूर के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। इसके अलावा एक्टर सामंथा रुथ प्रभु के साथ Citadel में दिखाई देंगे। इस फिल्म से एक्टर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंग। Citadel एक एक्शन पॉवर फिल्म है। पहली बार वरुण जाह्नवी और सामंथा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। एक्टर आखिरी बार भेड़िया में कृति सेनन के साथ नजर आए थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article