बॉलीवुड

Shehzada Trailer शेयर करते हुए Varun Dhawan ने नहीं लिया Kartik Aaryan का नाम, फैंस बोले 'तुझे मिर्ची लगी तो...'

Varun Dhawan trolled because of Shehzada Trailer: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) को लोग शहजादा (Shehzada) ट्रेलर की वजह से ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वरुण धवन को अच्छा नहीं लगा है कि शहजादा में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) हैं, इसी कारण उन्होंने ट्रेलर शेयर करते हुए एक्टर का नाम नहीं लिया है।

Image

Shehzada Trailer शेयर करते हुए Varun Dhawan ने नहीं लिया Kartik Aaryan का नाम, फैंस बोले 'तुझे मिर्ची लगी तो...'

Varun Dhawan trolled because of Shehzada Trailer: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी नई फिल्म शहजादा का ट्रेलर दर्शकों के सामने पेश कर दिया है, जिसमें उनके साथ कृति सेनॉन (Kriti Sanon) दिखाई दे रही हैं। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कृति सेनॉन ने लुका छुपी में भी साथ काम किया है, जिस कारण दर्शकों को इनकी जोड़ी से बहुत सारी उम्मीदें हैं। फिल्म शहजादा (Shehzada) की खास बात यह है कि इसमें कार्तिक आर्यन पहली बार एक्शन करते नजर आएंगे। अब तक कार्तिक आर्यन की जितनी भी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हैं, उनमें उन्होंने जबरदस्त कॉमेडी की है लेकिन यह पहला मौका है जब वो जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे।

फिल्म शहजादा का डायरेक्शन रोहित धवन (Rohit Dhawan) ने किया है, जो देसी बॉयज और ढिशूम जैसी मसाला एंटरटेनर्स बना चुके हैं। रोहित धवन जानते हैं कि दर्शकों को कैसे एंटरटेन किया जाता है, जिस कारण शहजादा से दर्शक बहुत सारी उम्मीदें पाले बैठे हैं। रोहित धवन बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के भाई हैं। वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से रोहित धवन की मूवी देखने की अपील की है। वरुण धवन ने ट्रेलर शेयर करते हुए अपने भाई रोहित धवन का नाम तो लिखा है लेकिन उन्होंने कार्तिक आर्यन का नाम नहीं लिया है। इस कारण लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वरुण धवन को यह पसंद नहीं आया है कि शहजादा में कार्तिक आर्यन हैं।

एक ट्रोल ने वरुण धवन के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'क्या भाई कार्तिक का नाम क्यों नहीं लिया, वो तो फिल्म का हीरो है। क्या तुम्हें अच्छा नहीं लग रहा है कि कार्तिक धमाल मचाने वाला है।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'क्या कार्तिक को इतने धमाकेदार ट्रेलर में देखकर तुझे मिर्ची लगी?'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article