बॉलीवुड

Varun Dhawan की नई दुल्हनिया बनेगी ये हसीना, Karan Johar की इस फिल्म में लड़ाएंगे इश्क के पेंचे

Sunny Sanaskari ki Tulsi Kumari : हाल ही में धर्मा फिल्म प्रोडक्शन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नई फिल्म का ऐलान किया है. शशांक खेतन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का नाम है "सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी"

Image

Sunny Sanaskari ki Tulsi Kumari

Sunny Sanaskari ki Tulsi Kumari : बद्रीनाथ की दुल्हनिया और हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया के बाद शशांक खेतान( Shashank Khaitan) एक और नया प्रोजेक्ट लेकर आ गए हैं. अपनी फ्रैंचाइज़ी फिल्म की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए शशांक ने फैंस को खुश कर दिया है. हाल ही में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म की पहली झलक दिखाई है जिसे देखकर फैंस के बीच उत्साह दोगुना हो गया है. इस बार शशांक वरुण धवन ( Varun Dhawan) के साथ इस हसीना की जोड़ी बनाने वाले हैं. फिल्म का टाइटल भी सामने आया है. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर

हाल ही में धर्मा फिल्म प्रोडक्शन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नई फिल्म का ऐलान किया है. शशांक खेतन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का नाम है "सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी" फिल्म में वरुण धवन के साथ जाह्नवी कपूर ( Janhvi Kapoor) की जोड़ी बनने जा रही है. जिसका एलान एक वीडियो के द्वारा किया गया है। इसे साझा करते हुए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा हटा दिया है. फिल्म 18 मार्च 2025 को रिलीज होने जा रही है. कैप्शन पर नजर डाले तो लिखा है आपका सनी संस्कारी अपनी तुलसी कुमारी पाने के रास्ते पर है. बेशक यह फिल्म रोमांस और कॉमेडी का तड़का लेकर आ रही है. मनोरंजन से भरपूर ये प्रेम कहानी आ रही है बड़े पर्दे पर. इस ऐलान के बाद फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

बताते चलें कि इस फिल्म से पहले वरुण धवन एटली कुमार की फिल्म 'बेबी जॉन' में एक्शन करते नजर आने वाले हैं. वहीं जान्हवी कपूर साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म 'देवरा' में नजर आने वाली है.

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article