बॉलीवुड

माता-पिता बने वरुण धवन-नताशा दलाल, अभिनेता के घर में गूंजीं किलकारियां

Varun Dhawan-Natasha Dalal Blessed With A Baby Girl: 3 जून के दिन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से बेहद खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। बता दें सोमवार के दिन वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने एक बेटी को जन्म दिया है। वरुण और नताशा पहली बार पेरेंट्स बन गए हैं।

Image

Varun Dhawan and Natasha Dalal

Varun Dhawan-Natasha Dalal Blessed With A Baby Girl: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और उनकी पत्नी नताशा दलाल (Natasha Dalal) 3 मई के दिन एक बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं। माता-पिता बनने के बाद यह कपल बेहद खुश है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मां और बच्चा दोनों एकदम स्वस्थ हैं। न्यूज18 शोशा की रिपोर्ट के अनुसार वरुण धवन की पत्नी नताशा सोमवार यानी 3 जून के दिन प्रसव पीड़ा होने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। यही नहीं वरुण धवन को मुंबई के खार वेस्ट में अस्पताल के बाहर देखा गया था।

इस दौरान वरुण धवन को हाथों में डफल बैग पकड़े हुए भी देख गया था। नताशा ने 3 जून के दिन अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। वरुण धवन ने हाल ही में अपनी सारी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को आगे पुश कर दिया है। इस समय वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल और बेटी के पास हैं।

वरुण धवन ने कुछ महीनो पहले सोशल मीडिया के माध्यम से घोषणा करते हुए बताया था कि उनकी पत्नी नताश प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वरुण नताशा के बेबी बंप पर किस करते नजर आ आए थे। वरुण धवन और नताशा दलाल अब पेरेंट्स बन चुके हैं। फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन इन दिनों एटली कुमार की नई फिल्म 'बेबी जॉन' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी नजर आएंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article