Usha Uthup Reacts on Receiving Padma Bhushan Award: बॉलीवुड मशहूर गायक ऊषा उत्थुप (Usha Uthup) को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया है। सिंगर के साथ ही राष्ट्रपति ने बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को भी यह पुरुस्कार दिया है। देश के सबसे प्रतिष्ठित पुरुष्कारों में से एक पद्म भूषण से नवाजा जाना किसी भी व्यक्ति के लिए काफी सम्माननीय बात होती है। इस अवॉर्ड को मिलने के बाद अब ऊषा उत्थुप भी फूली नहीं समा रही है। सिंगर को उनके कई लाजवाब गानो के चलते बॉलीवुड में पहचान मिली है। उनकी लोकप्रियता देशभर में मौजूद है। आइए पद्म भूषण मिलने पर एक्ट्रेस के बयान पर नजर डालते हैं।
पद्म भूषण मिलने पर बोलीं ऊषा उत्थुप
ऊषा उत्थुप (Usha Uthup) ने भी पद्म भूषण मिलने पर खुशी जाहिर की है। सिंगर ने बताया, 'य बहुत ही अच्छा एहसास है। मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि ये सच है। मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं। मैं सरकार और हमारे देश की आभारी हूं। मैं पिछले 54 सालों से गा रही हूं और तब बहुत अच्छा लगता है, जब आपको पहचान मिले। मैं अपने दोस्तों, परिवार, संगीतज्ञ और मीडिया का शुक्रिया अदा करती हूं।'
सोशल मीडिया पर भी ऊषा को फैंस की काफी सराहना मिल रही है। बता दें कि ऊषा के साथ ही चिरणजीवी और मिथुन चक्रवती को भी पद्म भूषण से नवाजा गया है।
