बॉलीवुड

Urvashi Rautela के हाथ लगी Dharma Production की फिल्म, एक्ट्रेस बोली 'ये नई शुरुआत...'

Urvashi sign Dharma Production Movie: बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने धर्मा प्रोडक्शन की नई फिल्म शुरू की है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उर्वशी रौतेला ने एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा है कि ये उनके करियर की नई शुरुआत है, जिसके लिए वो काफी उत्साहित हैं।

Image

Urvashi Karan

Urvashi sign Dharma Production Movie: बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी रौतेला भले ही इंडस्ट्री की ए-लिस्ट एक्टेसेस में शुमार न हो लेकिन उन्हें अच्छी तरह से पता है कि खबरों में कैसे बने रहना है। वो सोशल मीडिया के जरिए लोगों के बीच खलबली मचा देती हैं, जिसके बाद खबरें बनने लगती हैं। अदाकारा उर्वशी रौतेला ने ऐसा ही कुछ आज भी किया है। असल में उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम के जरिए लोगों को जानकारी दी है कि उनके हाथ धर्मा प्रोडक्शन की नई मूवी लग गई है, जिसके लिए वो काफी एक्साइटेड हैं। अदाकारा उर्वशी रौतेला ने एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि ये उनके करियर में एक नई शुरुआत की तरह है।

धर्मा प्रोडक्शन ने नहीं लगाई है पक्की मुहर

अदाकारा उर्वशी रौतेला के इस पोस्ट पर धर्मा प्रोडक्शन ने अभी तक रिएक्शन नहीं दिया है। उर्वशी रौतेला इससे पहले भी कई बार ऐसे ट्वीट कर चुकी हैं, जो बाद में जाकर झूठे साबित हुए हैं। ऐसे में कई सारे लोग उनके इस पोस्ट को संदेह की नजरों से देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब तक धर्मा प्रोडक्शन इस खबर पर पक्की मुहर नहीं लगा देता है तब तक वो उर्वशी के ट्वीट को सच नहीं मानेंगे।

बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्मों में भी एक्टिव हैं उर्वशी रौतेला

अदाकारा उर्वशी रौतेला बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्मों में भी काफी एक्टिव हैं। उनकी आखिरी रिलीज एजेंट थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। यह बहुत बड़े स्तर पर शूट की गई मूवी थी, जिससे सभी को बहुत सारी उम्मीदें थीं लेकिन एजेंट फ्लॉप साबित हुई।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article