बॉलीवुड

Urvashi Rautela ने फिर गाया ऋषभ पंत के नाम का आलाप! कहा- 'मैं तो उन्हें जानती भी नहीं..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 2, 2022, 09:21 AM IST

Urvashi rautela on Rishabh Pant controversy: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और क्रिकेटर ऋषभ पंत के बीच शुरू हुआ विवाद हर रोज एक नया मोड़ ले रहा है। अब उर्वशी ने एक बार फिर ऋषभ को लेकर बयान जारी किया है। एक तरह जहां रिषभ ने इस मामले में चुप्पी साधी हुई हैं वहीं उर्वशी लगातार बयानबाजी कर रही हैं।

Image

Urvashi Rautela and Rishabh Pant

KEY HIGHLIGHTS
  • उर्वशी ने ऋषभ पंत को लेकर फिर दिया बयान।
  • ऋषभ और उर्वशी के बीच विवाद अभी भी जारी है।
  • उर्वशी ने ट्रोलिंग को लेकर भी रिएक्ट किया है।

Urvashi Rautela on Rishabh Pant controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela)और इंडियन क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के बीच शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हर कोई दोनों के मजे ले रहा है। अब उर्वशी ने एक बार फिर ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। जिसके बाद से अब दोबारा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। एक तरह जहां इस पूरे मामले में ऋषभ ने चुप्पी साधी हुई है वहीं उर्वशी लगातार कुछ ना कुछ बयान देकर आग को सुलगा देती हैं। उर्वशी इस कंट्रोवर्सी से मिले फेम का फायदा उठाती नजर आ रही हैं। आइए जानते है अब उन्होंने क्या बयान जारी किया है।

कब तक ऋषभ-ऋषभ करती रहेंगी उर्वशी?

उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत को लेकर हिंदुस्तान टाइम्स को बयान जारी करते हुए कहा, ‘मैने RP अपने को एक्टर राम पोथिनेनी को कहा था ना कि ऋषभ पंत को। मैं तो यह जानती भी नहीं थी कि उन्हें RP के नाम से बुलाया जाता है। लोग बस जो सुनते पढ़ते हैं उस पर यकीन कर लेते हैं बिना ये जानने की कोशिश करें कि क्या ये सच है भी या नहीं। लोगों किसी भी यूट्यूब वीडियो पर यकीन नहीं कर लेना चाहिए।

‘हमें भी इज्जत मिलनी चाहिए’

ट्रोलिंग पर बात करते हुए उर्वशी रौतेला ने कहा कि माना क्रिकेटर देश को रिप्रेजेंट करते हैं इसलिए उन्हें काफी इज्जत मिलती हैं लेकिन एक्टर्स भी देश के लिए ही काम करते हैं। उन्होंने आगे कहा, मैने भी कई बाद देश का प्रतिनिधित्व किया है और मुझे लगता है कि हमें भी इज्जत मिलनी चाहिए।’

बता दें कि उर्वशी और ऋषभ के बीच इस कॉन्ट्रोवर्स की शुरुआत तब हुई थी जब उर्वशी ने अपने एक बयान में कहा था कि RP मुझसे मिलने के लिए 10-10 घंटे इंतजार करते हैं। जिसके बाद लोगों को लगा कि वह ऋषभ पंत की बात कर रही हैं, जिसके बाद ऋषभ पंत ने भी रिएक्ट करते हुए लिए कि कुछ लोग फेस के कितने भूखे हैं कि वह उसके लिए कुछ भी बोल देते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article