Malaika Arora family on pregnancy: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा 30 नवम्बर की दोपहर अचानक से चर्चा में आ गईं। एक न्यूज पोर्टल ने अपनी खबर में यह जानकारी दी कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के बच्चे की मां बनने वाली हैं, जिसके बाद हर ओर मलाइका अरोड़ा को लेकर बात होने लगी। मलाइका अरोड़ा की तरफ से इस खबर पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन उनके परिवारवालों ने चुप्पी तोड़ दी है। मलाइका अरोड़ा के परिवार ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा है कि एक्ट्रेस को लेकर फैल रही खबर झूठी है, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है। परिवार के सदस्य ने नाम नहीं बताने की शर्त पर इस खबर को झूठ बताया है। मलाइका अरोड़ा के फैमिली मेंबर ने ईटाइम्स को बताया है, 'ये खबर झूठी है। ये सिर्फ अफवाह है।'
मलाइका अरोड़ा के फैमिली मेंबर के साथ-साथ उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने भी इस खबर को झूठ बताया है। अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि पत्रकारों को सेलेब की पर्सनल लाइफ की इज्जत करना आना चाहिए। ऐसी खबरें बिना सोचे-समझे छाप दी जाती हैं, जिसके बाद लोग इन्हें सच मान बैठते हैं। इन्हें छापने से पहले यह नहीं सोचा जाता है कि इसका सेलेब और उसके परिवार पर क्या असर पड़ेगा? अर्जुन कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'पिंकविला ये सबसे घटिया चीज हो सकती है, जो आप लोगों ने की है। जो खबर आप लोगों ने छापी है, वो एथिकल नहीं है। पत्रकार ऐसी घटिया खबरें लिख रहे हैं और बच रहे हैं क्योंकि हम लोग उन्हें कुछ कह नहीं रहे हैं। ऐसी खबरें तुरंत ही सब जगह फैल जाती हैं और सच बन जाती हैं। यह गलत बात है। आप लोगों को हमारी पर्सनल लाइफ के साथ खेलने का कोई हक नहीं है।'

Arjun Kapoor
मलाइका अरोड़ा को लेकर फैल रही इस खबर को पढ़ने के बाद कुछ लोग अर्जुन कपूर को खरी-खोटी सुना रहे हैं। लोगों का कहना है कि अर्जुन कपूर जैसे सेलेब्स विदेशी कल्चर को प्रमोट कर रहे हैं, जो भारतीय संस्कृति के साथ खिलवाड़ है। अर्जुन कपूर ने अपने पोस्ट में इसी बात को लेकर इशारा किया था कि लोग एक झूठ को तुरंत सच मान लेते हैं, जिसके बाद बॉलीवुड सेलेब्स को उसकी भरपायी करनी पड़ती है।
