बॉलीवुड

उर्मिला मातोंडकर ने 'रंगीला' के रीमेक को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'सिनेमा कभी किसी एक का नहीं होता'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 29, 2025, 10:25 AM IST

Urmila Matondkar on Rangeela Remake: फेमस एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान वो अपनी सुपरहिट फिल्म रंगीला (Rangeela) के रीमेक को लेकर बात करती नजर आईं। तो चलिए जानते हैं उर्मिला मातोंडकर ने इसको लेकर क्या कहा है।

Image

Image Source: IMDb

Urmila Matondkar on Rangeela Remake: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) इन दिनों फिल्मी दुनिया में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं लेकिन एक समय पर उनका बी-टाउन में जलवा हुआ करता था। उर्मिला मातोंडकर की फिल्मों में दिखाई गई अदा के लाखों लोग दीवाने थे और उनकी एक्टिंग की तारीफ तो आजतक होती है। उर्मिला मातोंडकर ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया लेकिन 'रंगीला' (Rangeela) में एक्ट्रेस का नया अवतार देखने को मिला था। अब इन सब के बीच उर्मिला मातोंडकर का इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान उर्मिला मातोंडकर ने फिल्म रंगीला के रीमेक को लेकर बात की। तो चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने इस सवाल का क्या जवाब दिया।

'रंगीला' के रीमेक पर उर्मिला मातोंडकर ने कही ये बात

एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह उर्मिला मातोंडकर का अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है जिसमें वो फिल्म रंगीला के रीमेक पर बात करती हुई नजर आ रही हैं। Hindustan Times को दिए इंटरव्यू में उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि 'इस फिल्म ने रिलीज होने के बाद जैसे समय को रोक कर रख दिया था। बहुत कम फिल्में लोगों के दिल में इतनी गहरी जगह बनाती हैं। आज भी एयरपोर्ट पर लोग मुझे ‘मिली’ पुकारते हैं। मेरे किरदार का नाम आज भी सबको याद है, ये कमाल की बात है।' जब रीमेक के बारे में पूछा गया तो उर्मिला मातोंडकर ने कहा, 'हर किसी की अपनी मर्जी। अगर किसी को लगता है कि उसे बनाना चाहिए, तो बनाए। मैं क्या कह सकती हूं? सिनेमा कभी किसी एक का नहीं होता, बल्कि किसी चीज का मालिकाना हक किसी का नहीं होता। फिल्म रिलीज हो गई, तो वो तुम्हारी नहीं रहती। इन सालों में मैंने समझ लिया है कि जो फिल्म मैंने की, वो उतनी ही हर उस इंसान की है जिसने इसे देखा। जैसे ही मैंने वो रोल किया और फिल्म स्क्रीन पर आई, मैं उस लड़की से अलग हो गई जो लोग पर्दे पर देखते हैं। इसलिए अपने पुराने रोल्स या काम को लेकर पजेसिव होना या उस पर ज्यादा ही हक जताना थोड़ा बचकाना और बेवकूफी भरा लगता है। अगर कोई रीमेक करना चाहता है तो बिल्कुल करे, क्यों नहीं? जितने ज्यादा लोग करें उतना मजा आएगा। अच्छा बना या नहीं, ये तो दर्शक खुद तय करेंगे। मेरी तरफ से तो पूरी तरह स्वागत है।'

फिल्म में नजर आए थे ये सितारे

राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) के डायरेक्शन में बनी फिल्म रंगीला में उर्मिला मातोंडकर के साथ जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) और आमिर खान (Aamir Khan) भी नजर आए थे। उर्मिला मातोंडकर के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article