बॉलीवुड

Urfi Javed ने धर्म के ठेकेदारों पर किया जोरदार वार, बोली 'मंदिर-चर्च-मस्जिद में औरतों के साथ छेड़खानी...'

Urfi Javed Blast on Contractors of Religion:अक्सर अपने फैशन सेंस के कारण सुर्खियों में रहने वाली टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया है। इस पोस्ट में उर्फी जावेद ने धर्म के ठेकेदारों को खूब खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने यहां तक कहा कि लोग धर्म को अपने मुताबिक ढाल लेते हैं।

Image

urfi javed

Urfi Javed Blast on Contractors of Religion: उर्फी जावेद टीवी इंडस्ट्री की बोल्ड और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में एक हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने स्टाइलिश लुक और फैशन सेंस के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। उनके लुक्स को देखने के बाद ज्यादातर फैन्स उनकी तारीफ करते हैं तो कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। इन सभी चीजों के बीच उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उर्फी ने धर्म के ठेकेदारों को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने यहां तक कहा कि सभी ने अपनी सुविधाओं के मुताबिक धर्म को अपना हथियार बनाया है।

उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर घर्म के ठेकेदारों को लताड़ लगाते हुए लिखा, 'हमारे पास मंदिरों, मस्जिदों, चर्चों जैसी जगहों में महिलाओं के साथ बलात्कार/उत्पीड़न के सभी मामले देखे गए हैं लेकिन हमने कभी भी LGBTQIA की परेड में किसी महिला का बलात्कार या छेड़छाड़ होते नहीं देखा है। इन तथाकथित धर्म के ठेकेदारों को अंधा मत बनने दो। वे कहते हैं कि समलैंगिक होना नेचुरल है लेकिन वे खुद कितने पाप करते हैं। सभी ने अपने धर्म को अपनी सुविधा के अनुसार ढाला है। कुछ को धर्म की भी परवाह नहीं है, केवल सत्ता की है।'

urfi

urfi

बिग बॉस ओटीटी से हुई थीं फेमस

उर्फी जावेद को अक्सर पार्टीज और इवेंट्स का हिस्सा बनते हुए देखा गया है। उन्हें आखिरी बार करण जौहर के ऑनलाइन रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' में बतौर एक कंटेस्टेंट देखा गया था। इस शो से उन्हें फैन्स के बीच अच्छी खासी पहचान मिली थी। उर्फी शो से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट भी थी। इस शो के अलावा उर्फी जावेद टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भी अहम किरदार निभाया था, जो फैन्स को खूब पसंद आया था। उर्फी जावेद के फैन्स उन्हें किसी बड़े प्रोजेक्ट में देखने के लिए बेताब हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article