Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Release Date Out: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर कार्तिक आर्यन ने फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) की शूटिंग कुछ दिनों पहले ही फिनिश की है। इस बात की जानकारी की खुद कार्तिक आर्यन ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से एक वीडियो शेयर कर दी थी, जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे सहित सभी क्रू मेंबर्स भी नजर आए थे। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मेकर्स ने कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की इस रोमांटिक मूवी को रिलीज करने का दिन चुन लिया है। तो चलिए जानते हैं आखिर यह मूवी किसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
इस दिन रिलीज होगी कार्तिक-अनन्या की फिल्म
साल 2025 के अंत यानी 31 दिसंबर के दिन कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक-कॉमेडी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) रिलीज होने जा रही है। मेकर्स ने कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के फैन्स को नए साल के जश्न को और भी धूमधाम से मनाने का मौका दे दिया है। फैन्स भी काफी समय से फिल्म की रिलीज डेट के सामने आने का इंतजार कर रहे थे।
समीर विदवान्स के निर्देशन में बन रही फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स के तहत किया गया है। इस मूवी में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक केमिस्ट्री एक बार फिर बड़े परदे पर देखने को मिलेगी। फिल्म को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, शरीन मंत्री केडिया, किशोर अरोड़ा और भूमिका तिवारी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
