बॉलीवुड

Tu Jhoothi Main Makkaar: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की नेक्स्ट का टाइटल और टीजर आया सामने, इस दिन होगी रिलीज

Shraddha Reveals the Tile of Next Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने रणबीर कपूर के साथ अपनी आने वाली रोमांटिक फिल्म का टाइटल और टीजर जारी कर दिया है। इस फिल्म का टाइटल 'तू झूठी मैं मक्कार' है। फिल्म का निर्देशन इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर लव रंजन द्वारा किया जा रहा है।

Image

Ranbir-Shraddha

Shraddha-Ranbir Movie Title Tu Jhoothi Main Makkaar: साल 2023 में बॉलीवुड की फिल्मों में कई फ्रेश जोड़ियों को बड़े परदे पर रोमांस करते हुए देखा जाएगा। इनमें से एक रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी पहली बार बड़े पर लव रंजन के निर्देशन में बन रही रॉम-कॉम में दिखाई देने वाली है। फैन्स काफी लंबे से श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की इस फिल्म के टाइटल की घोषण का इंतजार कर रहे थे। कुछ देर पहले श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फिल्म का टीजर जारी करते हुए इसके टाइटल की भी अनाउंसमेंट कर दी है।

श्रद्धा कपूर ने फिल्म से जुड़ा एक टीजर जारी करते हुए टाइटल की घोषणा की है। श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म का टाइटल है 'तू झूठी मैं मक्कार।' बीते दिन श्रद्धा कपूर फिल्म के टाइटल की शॉर्ट फॉर्म फैन्स के बीच पेश की थी और उन्हें अंदाजा लगाने के लिए कहा था। फिल्म की टाइटल की अनाउंसमेंट करते हुए श्रद्धा कपूर ने कैप्शन दिया, 'और टाइटल आप सभी के बीच पेश है।' फैन्स ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स को भी श्रद्धा-रणबीर की फिल्म का टाइटल काफी पसंद आ रहा है।

लव रंजन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर के अलावा बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म में दोनों की जोड़ी को बड़े पर देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। ये फिल्म 8 मार्च, 2023 यानी होली के त्योहार पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इस फिल्म के अलावा संदीप रेड्डी के निर्देशन में बन रही 'एनिमल' में दिखाई देंगी। वहीं श्रद्धा कपूर के पास 'नागिन' है, जिसका निर्देशन विशाल फुरिया द्वारा किया जा रहा है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article