बॉलीवुड

ट्रोल ने किया Pathaan के फ्लॉप होने का दावा, Shah Rukh Khan ट्वीट करके बोले 'बेटा बड़ों से...'

Shah Rukh Khan replied troll who says Pathaan will be flop: #AskSRK सेशन के दौरान एक ट्रोल ने कहा कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को अब रिटायरमेंट ले लेना चाहिए क्योंकि उनकी आने वाली मूवी पठान (Pathaan) सिनेमाघरों में पानी मांगती दिखाई देगी। शाहरुख खान ने ट्विटर पर इस ट्रोल को जवाब दिया और उसकी बोलती बंद कर दी।

Image

ट्रोल ने किया Pathaan के फ्लॉप होने का दावा, Shah Rukh Khan ट्वीट करके बोले 'बेटा बड़ो से...'

Shah Rukh Khan replied troll who says Pathaan will be flop: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान कुछ देर पहले ही ट्विटर पर फैंस के साथ चैट करने के लिए आए थे, जिसमें उन्होंने कई लोगों के सवालों के जवाब दिए। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं और आज भी उन्होंने हंसते-हंसते लोगों के सवालों के जवाब दिए। सवाल-जवाब के सिलसिले के दौरान शाहरुख खान को एक ट्रोल ने कहा कि उनकी आने वाली मूवी पठान सिनेमाघरों में अच्छा कारोबार नहीं करेगी। फिल्म पठान (Pathaan) बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाएगी और इसकी कमाई शाहरुख खान की एवरेज फिल्मों से भी कम रहेगी। शाहरुख खान ट्रोल का ये ट्वीट इग्नोर नहीं कर पाए और उन्होंने उसको करारा जवाब दिया। किंग खान ने ट्रोल को ऐसा जवाब दिया कि उसकी बोलती बंद हो गई।

ट्रोल ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'पठान पहले से ही फ्लॉप है। रिटायरमेंट ले लो...।' किंग खान को ट्रोल का ये ट्वीट काफी चुभा और उन्होंने जवाब देते हुए कहा, 'बेटा बड़ों से ऐसे बात नहीं करते हैं।' आप किंग खान और ट्रोल की बातचीत नीचे देख सकते हैं, जो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

ट्रोल ने किया Pathaan के फ्लॉप होने का दावा, Shah Rukh Khan ट्वीट करके बोले 'बेटा बड़ो से...'

ट्रोल ने किया Pathaan के फ्लॉप होने का दावा, Shah Rukh Khan ट्वीट करके बोले 'बेटा बड़ो से...'

बात किंग खान की फिल्म पठान की करें तो इसका निर्माण यशराज बैनर ने किया है। फिल्म पठान में शाहरुख खान के साथ-साथ दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और सलमान खान (Salman Khan) जैसे कलाकार नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पठान में सलमान खान का स्पेशल कैमियो होगा। वो टाइगर बनकर पठान को बचाने के लिए आएंगे। निर्माता आदित्य चोपड़ा पठान के साथ यशराज बैनर के स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसमें जल्द ही ऋतिक रोशन की एंट्री होगी। बताया जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा एक मेगा एक्शन एंटरटेनर प्लान कर रहे हैं, जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान और ऋतिक रोशन जैसे कलाकार पहली बार साथ दिखाई देंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article