बॉलीवुड

Animal के सेट पर ऐसे रहती थी Rashmika Mandanna और Tripti Dimri, बताया जब एक सेट पर दो हेरोइन हो तो ......

Tripti Dimri Bonding with Rashmika Mandanna: हाल ही में एक्ट्रेस ने एनिमल में काम करने का अपना अनुभव साझा किया और बताया कि पहली बार रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना के साथ काम कर के कैसा लगा।

Image

Tripti Dimri Talk about bonding with Rashmika Mandanna in Animal

Tripti Dimri Bonding with Rashmika Mandanna: रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) -रश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) की फिल्म एनिमल( Animal) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म की कहानी से लेकर एक्शन अवतार तक हर चीज को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। लीड स्टार के अलावा फिल्म में बॉबी देओल( Bobby Deol) और तृप्ति डिमरी( Tripti Dimri) को जनता का सबसे ज्यादा रिस्पांस मिल रहा है। हाल ही में तृप्ति ने एनिमल को लेकर बातचीत बताई और सेट पर रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना के साथ व्यवहार को लेकर भी खुलासा किया ।

एनिमल फ़ेम तृप्ति डिमरी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में अपने किरदार को लेकर तृप्ति को खूब वाहवाही मिल रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एनिमल में काम करने का अपना अनुभव साझा किया और बताया कि पहली बार रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना के साथ काम कर के कैसा लगा। तृप्ति ने कहा कि रश्मिका मंदाना बहुत प्यारी इंसान है, जब सेट पर दो एक्ट्रेस होती है तो माहौल अलग हो जाता है लेकिन रश्मिका के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं लगा, उन्होंने मुझे आरामदायक फ़ील करवाया और अपने साथ बैठाया भी। उन्हें पता चल गया था कि मैं थोड़ा असहज फ़ील कर रही हूँ उन्होंने मेरा पूरा साथ दिया।

वहीं अपने क्रश रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) के साथ काम करने पर तृप्ति बोली कि ऐसा कौन है जो उनके साथ काम नहीं करना चाहता, वह बहुत बेहतरीन स्टार हैं इसके साथ वह बहुत अच्छे कलाकार भी हैं। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है, रणबीर के साथ काम कर के मुझे बहुत अच्छा लगा, आशा करती हूँ कि भविष्य में फिर से साथ काम करने का मौका मिले।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article