बॉलीवुड

Times Now Summit 2026: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की 'धुरंधर 2' की तारीफ, बताया शानदार फिल्म

Times Now Summit 2026: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर 2' दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रही है। 26 मार्च को हुए टाइम्स नाउ समिट 2026 के दौरान टाइम्स नाउ की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के साथ बात करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी 'धुरंधर 2' की तारीफ की है।

Image

Dhurandhar 2 Praised at Times Now Summit 2026

Times Now Summit 2026: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की तारीफ हर कोई कर रहा है। साल 2025 में रिलीज हुई 'धुरंधर' की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' को 19 मार्च के दिन दुनिया भर में रिलीज किया। 'धुरंधर 2' रिलीज के दिन से ही सिनेमाघरों में खूब धमाल मचा रही है। इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मौजूद सेलेब्स के साथ-साथ यह स्पाई थ्रिलर भारतीय राजनेताओं को खूब पसंद आई है। 'टाइम्स नाउ समिट 2026' के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस फिल्म पर अपनी राय साझा की।

'धुरंधर 2' देख दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की तारीफ

टाइम्स नाउ समिट 2026 में टाइम्स नाउ की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के साथ बात करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा, 'देखनी पड़ी धुरंधर 2। जब हमारे मंत्री जी ने कहा कि ये तो रहमान डकैत जैसा लग रहा है। तो सोचा देखू कि रहमान डकैत है कौन?' रेखा गुप्ता ने आगे कहा, 'बहुत शानदार फिल्म है। सच में देश के लिए खतरे लेकर अपनी देशभक्ति निभा रहे हैं। सबसे बड़ा संदेश यही है। इतनी साड़ी चीजें हैं जो एक साधारण व्यक्ति को नहीं पता कि देश को बचाने के लिए कितनी सारी एजेंसीज, लोग और सरकार किस हद तक जाती हैं। इन दुश्मनों से पार पाना आसान काम नहीं। हमारे देश की सेना, लोग और सरकार लगातार देश को सुकून देने के लिए लगे हुए हैं ताकि हम अच्छे से सो सकें। सरकार दिन-रात जागती है। हमारे प्रधानमंत्री रात भर जाते हैं। मैं उनको इस स्टेज से धन्यवाद देती हूं।'

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 'धुरंधर 2' को बताया शानदार फिल्म

रेलवे, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टाइम्स नाउ समिट 2026 के दौरान टाइम्स नाउ की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार से बातचीत में कहा, 'पिक्चर अच्छी है, देखनी चाहिए।' उन्होंने उन ट्रोल्स पर कमेंट्स नहीं किया, जिन्होंने 'धुरंधर 2' को 'प्रोपगंडा' वाली फिल्म बताया था।

'धुरंधर 2' की बात करें तो इस मूवी में रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी/जसकिरत सिंह रंगी का किरदार निभाया है। यह मूवी लोगों को इम्प्रेस करने में सफल रही है। फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article