बॉलीवुड

Times Now Summit 2022 :अनुपम खेर ने बताया बड़ी फिल्में क्यों हो रही हैं फ्लॉप? बोले- दर्शकों को पसंद है ओरिजिनल कंटेंट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 26, 2022, 12:38 PM IST

Anupam Kher and Rishabh Shetty Times Now Summit 2022 : टाइम्स नाउ समिट 2022 में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और कांतारा फेम साउथ सुपर स्टार पहुंचे है। दोनों ने बताया कि कैसे बदलते समय के साथ फिल्मों को लेकर लोगों का नजरिया बदल गया है।

Image

anupam kher (image : instagram)

टाइम्स नाउ समिट में बॉलीवुड के दिगग्ज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) और साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) पहुंचे। शो को चेतन भगत ने होस्ट किया है। शो के दौरान चेतन ने फिल्म से जुड़े कई सवाल पूछे। चेतन ने पूछा कि आपको क्या लगता है कि बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में ऐसा क्या अंतर आ गया कि बड़ी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। इसके जवाब में अनुपम खेर ने कहा कि ये दोनों भारतीय फिल्में है, साउथ और नॉर्थ कुछ नहीं होता है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जब लॉकडाउन लगा था तब उनके पास बॉलीवुड फिल्मों के अलावा कई सारे ऑप्शन आ गए। लोग अब फेक चीजें नहीं देखना चाहते हैं। लोग फिल्मों में एक नए तरह का नयापन चाहते हैं। एक्टर ने अपनी फिल्म कार्तिकेय और ऊंचाई के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि लोग घिसी पिटी चीजें नहीं देखना चाहते हैं। इन फिल्मों में एक तरह का नयापना है।

अनुपम खेर बोले- ओरिजिनल फिल्में हमेशा चलती हैं

अनुपम खेर ने कहा कि आज के समय में भाषा सीमित नहीं रही है। अनुपम खेर ने कहा कि आज के समय में लोग फेक चीजें नहीं देखना चाहते हैं। अगर आप कुछ नया लेकर आएंगे तो वो हमेशा चलता है। उन्होंने हम आपके है कौन और दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे जैसी फिल्मों की बाते की। एक्टर ने कहा कि उस दौर में नई चीजें चलती थीं और आज भी चलेगी। एक्टर ने निगेटिव कमेंट और बॉलीवुड बॉयकाट पर बात करते हुए कहा कि आज के समय में दर्शक ही क्रिटिक्स है।

समिट में अनुपम खेर ने ऋचा को बताया गलत

उन्होंने ऋचा चड्ढा के कमेंट पर भी बात करते हुए कहा कि जो गलत है वो गलत है। वो भले ही शानदार अभिनेत्री हैं लेकिन इस जगह वो गलत है और हमें जरूर बोलना चाहिए।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article