Times Now Navbharat Year Ender 2023: इस साल बॉलीवुड (Bollywood Movie) फिल्म इंडस्ट्री ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी कर ली है। इस साल की बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस (Best Bollywood Female Actress 2023) की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं। जिन्होंने अपनी फिल्मों में की दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है। इस साल रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से लेकर मिसेज चटर्जी वर्सस नॉर्वे (Mrs. Chatterjee vs Norway) जैसी दमदार फिल्में रिलीज हुई हैं। इन फिल्मों में आलिया भट्ट और रानी मुखर्जी जैसी बेहतरीन अदाकाराओं ने सभी फैंस का दिल जीत लिया है। साल 2023 बॉलीवुड फैंस के लिए परफॉर्मेंस के मद्देनजर काफी अच्छा रहा है। क्योंकि इस साल घूमर में सैयामी खेर (Saiyami Kher) की एक्टिंग को भी काफी सराहा गया है। आइए इस साल की बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।
आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

Alia Bhatt
करण जौहर के निर्देशन में बनी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) 28 जुलाई 2023 को रिलीज हुई है। फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, शबाना आजमी और धर्मेंद्र जैसे बड़े स्टार नजर आए हैं। इन सब के बीच आलिया भट्ट की दमदार परफॉर्मेंस ने सभी का दिल जीत लिया है। उनकी डायलॉग डिलीवरी हो या धमाकेदार डांस, एक्ट्रेस को फिल्म में काफी सराहा गया है।
सैयामी खेर (Saiyami Kher)

Saiyami Kher.
अगस्त के महीने में रिलीज हुई अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की फिल्म घूमर (Ghoomer) को बॉक्स ऑफिस पर भले ही सफलता न मिल पाई हो, हालांकि फैंस और फिल्म क्रिटिक्स ने मूवी की जमकर तारीफ की है। खासकर सैयामी खेर की एक्टिंग को काफी तारीफ मिली है। अमिताभ बच्चन ने अपने खत लिखकर सैयामी खेर की सराहना की है, जो यह साफ दिखाया है कि एक्ट्रेस ने फिल्म में कितनी दमदार परफॉर्मेंस दी होगी।
कियारा आडवाणी (Kiara Advani)

Kiara Advani.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की लोकप्रियता लगातार बढ़ती ही जा रही है, साल 2023 भी एक्ट्रेस के लिए काफी अच्छा रहा है। कार्तिक आर्यन के साथ उनकी फिल्म सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) बॉक्स ऑफिस के साथ ही दर्शकों के लिए में भी जगह बना चुकी है। फिल्म में कथा के किरदार में कियारा को काफी पसंद किया गया है। कार्तिक के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद की गई है।
रानी मुखर्जी (Rani Mukerji)

Rani Mukherji
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सस नॉर्वे (Mrs Chatterjee VS Norway) को भी काफी पसंद किया गया है। मिसेज चटर्जी वर्सस नॉर्वे 17 मार्च 2023 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया, हालांकि रानी मुखर्जी की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया है। रानी ने इस फिल्म में अपने पूरे इमोशन झोंक दिए हैं। एक्ट्रेस के काम को फिल्म क्रिटीक्स के साथ ही फैंस ने भी काफी पसंद किया है।
तबु (Tabu)

Tabu.
बॉलीवुड एक्ट्रेस तबु (Tabu) की एक्टिंग के कई फैन हैं। बीते काफी समय से एक्ट्रेस एक से एक बेहतरीन फिल्में दे रही हैं। अब तबु ने इस साल रिलीज हुई फिल्म भोला से भी सभी का दिल जीत लिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं किया है। हालांकि फिल्म में एक्ट्रेस की एक्टिंग ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। लोगों ने तबु को काफी सराहा है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
