Junglee Music and Windows Production collaboration: हाल ही में टाइम्स म्यूजिक (Times Music) की शाखा जंगली म्यूजिक (Junglee Music) ने 'स्वंयभू' का पहला गाना 'रारा धीवरा' रिलीज किया था, जिसे संतोष वैंकी ने गाना है और रामाजोगय्या शास्त्री ने लिखा है। इस गाने को लोग खूब प्यार दे रहे हैं। इस बीच अब ये खबर सामने आई है कि जंगली म्यूजिक और विंडोज प्रोडक्शन एक बार फिर से साथ आ रहे है। जानकारी के मुताबिक दोनों बंगाली फिल्मों पर काम करने वाले हैं। (ये भी पढ़ें-Rara Dheevara Song: स्वंयभू का एनर्जेटिक गाना रिलीज, धुन सुनकर थिरकेंगे दर्शक)
जंगली म्यूजिक और विंडोज प्रोडक्शन का हुआ कोलैबोरेशन
जंगली म्यूजिक और विंडोज प्रोडक्शन एक बार फिर अपनी पुरानी साझेदारी को मजबूत करने जा रहे हैं। दोनों मिलकर अब 7 नई बंगाली फिल्मों पर काम करेंगे। यह खास मौका इसलिए भी अहम है क्योंकि विंडोज प्रोडक्शन इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे कर रहा है। इस साझेदारी के जरिए दर्शकों को दमदार स्टोरीज और मस्त म्यूजिकल फिल्में देखने को मिलेंगी। पिछले कई सालों में जंगली म्यूजिक और विंडोज प्रोडक्शन ने बंगाली इंडस्ट्री में कई यादगार फिल्में और शानदार म्यूजिक दिए हैं। उनकी फिल्मों और गानों ने लोगों का दिल जीता है। बता दें कि इन 7 फिल्मों की कोलैबोरेशन की शुरुआत Phool Pishi O Edward से होगी, जो 29 मई 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं।
टाइम्स म्यूजिक के सीईओ ने कही ये बात
जंगली म्यूजिक/टाइम्स म्यूजिक के सीईओ मंदर ठाकुर ने कहा कि विंडोज प्रोडक्शन के 25 साल पूरे होने पर उनके साथ यह नई शुरुआत करना बेहद खास है। उन्होंने कहा कि बंगाली फिल्मों में संगीत भावनाओं को और मजबूत बनाता है और दोनों कंपनियां मिलकर ऐसी कहानियां और गाने पेश करना चाहती हैं जो लंबे समय तक दर्शकों के दिलों में बने रहें। वहीं, विंडोज प्रोडक्शन के सह-संस्थापक शिबोप्रसाद मुखर्जी ने कहा कि जंगली म्यूजिक के साथ उनकी साझेदारी हमेशा अच्छी कहानियों और यादगार संगीत पर आधारित रही है। उन्होंने बताया कि 7 फिल्मों तक इस सहयोग को बढ़ाना उनके लिए गर्व की बात है और इससे दर्शकों को नया और मनोरंजक कंटेंट देखने को मिलेगा।
