Hidayat Husain Khan Song Jai Hind Release: मशहूर भारतीय सितार वादक हिदायत हुसैन खान ने कई गानों में सितार बजाया है, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। इस बीच हिदायत हुसैन खान ने टाइम्स म्यूजिक पर 'जय हिंद' रिलीज किया, जो कि सितार और गायन का सुंदर और भावुक संस्करण है। हिदायत हुसैन खान ने अपने गाने जय हिंद में सितार और गायन के जरिए लोगों के दिलों में राष्ट्रभक्ति जगाई है। इस गाने को अयोन घोष (नाद) ने प्रोड्यूस किया है, जो एक एक जाने माने म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं। अविरोध शर्मा ने इसमें तबला बजाया है, जिससे ये गाने और भी बेहतरीन हो गया है। वीडियो को ऋषिकेश शाह ने बनाया है। उन्होंने इस गाने में खूबसूरत सीन्स के जरिए जान डाल दी है।
हिदायत हुसैन खान को किया गया सम्मानित
बता दें कि हिदायत हुसैन खान को उनके भारतीय शास्त्रीय संगीत में योगदान के लिए एक खास डाक टिकट जारी करके सम्मानित किया गया है। हिदायत हुसैन खान ने अपने गाने जय हिंद के बारे में बात करते हुए कहा, 'मेरे संगीत और काम को इस तरह सम्मान मिलना बहुत गर्व की बात है। जय हिंद मेरी ओर से हमारे देश के लिए बलिदान देने वालों को श्रद्धांजलि है।' टाइम्स म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ ये सॉन्ग तेजी से वायरल हो रहा है। इस इस जमकर कमेंट करते हुए जय हिंद लिख रहे हैं।
कौन हैं हिदायत हुसैन खान
मालूम हो कि हिदायत हुसैन खान का जन्म 24 सितंबर 1975 को देहरादून, भारत में हुआ था। वो इटावा-इमदादखानी घराने से ताल्लुक रखते हैं हिदायत ने अपने पिता, मशहूर सितारवादक उस्ताद विलायत खान से संगीत सीखा और उनकी कला को आगे बढ़ाया। उन्होंने एलिसिया कीज, जे-जड, अशर, जाकिर हुसैन और पीट टाउनशेंड जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। हिदायत हुसैन खान ने भारतीय संगीत को वर्ल्ड स्टेज पर पहुंचाने का काम किया है। हिदायत हुसैन खान अपनी कला के लिए सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी पॉपुलर है।
