Times Group MD Vineet Jain's Holi Party 2026: होली का त्योहार इस बार भी पूरे जोश में मनाया जा रहा है। मुंबई में टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने एक धमाकेदार होली पार्टी का आयोजन किया, इस सालाना उत्सव में बॉलीवुड, टेलीविजन, मॉडलिंग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई बड़े नाम एक साथ पहुंचे। पार्टी में रंगों की बौछार, स्वादिष्ट खाना, लाइव डांस और ढेर सारी हंसी-खुशी का माहौल रहा। इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। पार्टी के दौरान स्टार्स ने जमकर मस्ती की। कई स्टार्स ने अपने बचपन की यादें शेयर कीं। तो चलिए जानते इस पार्टी में स्टार्स ने क्या-क्या बोला।
इस पार्टी में एक्ट्रेस वामिका गब्बी और प्रोड्यूसर एकता कपूर भी शामिल हुईं। दोनों मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आईं और फिर पार्टी के रंग में रंग गईं। वामिका गब्बी और एकता कपूर ने पार्टी में जमकर मस्ती की।
एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा ने सफेद कुर्ता सेट के साथ गुलाबी दुपट्टा पहना और बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने बताया कि विनीत जैन की होली पार्टी उनके लिए अब एक सालाना रस्म बन चुकी है। हाउसफुल 5 की इस एक्ट्रेस ने कहा कि वो हर साल इस पार्टी का बेसब्री से इंतजार करती हैं और इसे बहुत खुशी भरा त्योहार मानती हैं।
एक्टर आमिर अली ने बताया कि उनके लिए होली का सबसे पसंदीदा गाना रंग बरसे है। उन्होंने मजाक में कहा कि बचपन में उन्हें रंग खेलना ज्यादा पसंद नहीं था, लेकिन अब वो पूरी तरह होली की मस्ती में शामिल हो जाते हैं।
रजत बेदी ने बचपन की होली की यादें ताजा कीं। उन्होंने बताया कि कैसे रंगों से लड़ाई होती थी, हंसी-मजाक चलता था और हर साल होली के खास स्नैक्स का इंतजार रहता था।
मन्नारा चोपड़ा ने अपनी होली की जरूरी चीजें बताईं। उन्होंने स्किन केयर का टिप दिए कि होली खेलते समय ग्लो कैसे बचाएं साथ ही उन्होंने बताया कि किस गाने पर डांस करने में मजा आज और उनका फेवरेट होली ट्रीट कौन सी है।
टीवी एक्ट्रेस हुनर हाली ने कहा कि उनका होली प्लेलिस्ट का टॉप गाना बलम पिचकारी है। उन्होंने बचपन की होली की यादें साझा कीं मस्ती, हंसी और परिवार के साथ बिताए पल याद किए।
पार्टी बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स के लिए भी एक छोटा-सा रीयूनियन बन गई। गौरव खन्ना अपनी पत्नी अकांक्षा चमोला के साथ पहुंचे। अभिषेक बजाज और नतालिया जानोसजेक भी शामिल हुए। राजीव अदातिया ने अपनी क्यूट और चटपटी एनर्जी से पार्टी में चार चांद लगा दिए।
ये स्टार्स भी आए नजर
टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन की होली पार्टी में शिव ठाकरे, दिव्या दत्ता, मधुर भंडारकर, अनु मलिक, तनुज विरवानी, श्रुतिका अर्जुन, मनीषा रानी, उल्का गुप्ता, ताहा शाह बदुशा, कुब्रा सैत, समर्थ जुरेल, विक्की जैन, टेरेंस लुईस समेत कई सितारे नजर आए।
