Salman-Shah Rukh Khan's Tiger Vs Pathaan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार्स सलमान खान और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को ऑनस्क्रीन एक साथ देखने के लिए फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते साल शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान' से धांसू कमबैक किया था। यह फिल्म सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी थी। वहीं दूसरी ओर सलमान खान (Salman Khan) को भी आखिरी बार फिल्म 'टाइगर 3' में देखा गया, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई। ऐसे में मेकर्स ने अब दोनों एक्टर्स को फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' (Tiger Vs Pathaan) में कास्ट करने का मन बनाया है। बताया जा रहा है कि शाहरुख-सलमान खान ने इस फिल्म की शूटिंग के लिए डेट्स दे दी हैं।
कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान की फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' (Tiger Vs Pathaan) को बीच में लटका दिया है। मेकर्स फिल्म की स्क्रिप्ट पर दोबारा काम करना चाह रहे थे। ऐसे में अब जूम की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान और शाहरुख खान ने फिल्म के लिए अपनी डेट्स फाइनल कर दी हैं। उन्होंने इस महीने की अप्रैल की डेट्स फाइनल की हैं। इस खबर से एक बात तय हो गई है कि फिल्म को टाला नहीं जा रहा है और मेकर्स ने इसे बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
'टाइगर वर्सेज पठान' (Tiger Vs Pathaan) का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ही कर रहे हैं। बता दें फिल्म के लिए अभी लीड एक्टर्स के नाम फाइनल नहीं हुए हैं। सुनने में आ रहा है कि दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को इस फिल्म के लिए कास्ट किया जा सकता है।
