बॉलीवुड

Disha Patani ने बॉयफ्रेंड संग शेयर की रोमांटिक PICS को टाइगर श्रॉफ की बहन ने कर डाला ये कमेंट

Krishna Shroff commented on Disha's pics: दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिन पर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने कमेंटबाजी की है। कृष्णा ने दिशा की फोटोज पर कमेंट करके हुए लिखा है कि वो देखना चाहती हैं कि लोग अदाकारा की रोमांटिक फोटोज पर क्या कमेंट करेंगे?

Image

Disha Patani ने बॉयफ्रेंड संग शेयर की रोमांटिक PICS को टाइगर श्रॉफ की बहन ने कर डाला ये कमेंट

Krishna Shroff commented on Disha's pics: बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर के साथ कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। दिशा पाटनी (Disha Patani) ने अभी तक एलेक्जेंडर संग अपने रिश्ते पर पक्की मुहर नहीं लगाई है लेकिन दोनों की रोमांटिक फोटोज इनके रिश्ते की गवाही देती हैं। दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) संग ब्रेकअप करने के बाद लगातार एलेक्जेंडर के साथ स्पॉट हो रही हैं, जिस कारण लोग यह मानने को मजबूर हो गए हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।

दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर जो फोटोज शेयर की हैं, उन पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं और दोनों की जोड़ी को परफेक्ट बता रहे हैं। आम लोगों के साथ-साथ दिशा पाटनी के एक्स-बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) ने भी इन तस्वीरों पर कमेंट किया है। कृष्णा श्रॉफ ने दिशा पाटनी की फोटोज पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'मुझे देखना है कि लोग इन तस्वीरों पर क्या लिखेंगे?' दिशा ने जब से एलेक्जेंडर के साथ अपनी फोटोज शेयर करना शुरू की हैं, तभी से लोग इन्हें कपल बता रहे हैं। कृष्णा श्रॉफ ने दिशा पाटनी की फोटो पर कमेंट करते हुए लोगों के मजे लिए हैं कि वो देखना चाहती हैं कि अब वो क्या बोलेंगे?

दिशा-कृष्णा हैं पक्की दोस्त

अदाकारा दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ एक-दूसरे की पक्की दोस्त हैं। दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ कुछ दिनों पहले ही अलग हुए हैं लेकिन इसकी वजह से कृष्णा-दिशा की दोस्ती पर कोई असर नहीं पड़ा है। दोनों आज भी पहले की ही तरह पक्के दोस्त हैं और साथ में मस्ती-मजाक करते हैं। दिशा पाटनी की लेटेस्ट फोटोज पर कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट करके फिर से साफ कर दिया है कि इनकी दोस्ती सालों-साल चलेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article