Ganapath Box Office Collection Prediction Day 1: बॉलीवुड एक्टरटाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की एक्शन एंटरटेनर गणपत पार्ट-1 आज 20 अक्टूबर 2023 को रिलीज हो गई है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ ही कृति सेनन और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। हमेशा की तरह इस बार भी टाइगर श्रॉफ के एक्शन को फुल नंबर मिल रहे हैं। एक्टर ने अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी है। एक्शन के मामले में टाइगर श्रॉफ को बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में गिना जाता है।
फिल्म गणपत के साथ टाइगर ने एक बार फिर से यह प्रूव कर दिया है। फिल्म में कृति सेनन ने भी अपने एक्शन सीन्स से काफी इम्प्रेस किया है। एक्ट्रेस का लुक भी फैंस का दिल जीत रहा है। आइए अब फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
Ganapath Part-1 Box Office: पहले दिन गणपत ने की इतनी कमाई
शुरुआती बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एडवांस बुकिंग रिपोर्ट पर नजर डालते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि टाइगर और कृति स्टारर गणपत पहले दिन 5-7 करोड़ के बीच की ओपनिंग करने वाली है। वहीं वीकेंड पर यह बढ़कर डबल डिजिट में जा सकती है। फिल्म की शुरुआत काफी खराब बताई जा रही है। टाइगर को एक हिट मूवी की सख्त जरूरत है। कृति की भी आखिरी फिल्में फ्लॉप साबित हुई हैं। अब देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होगी या फिसड्डी।
