Tiger Shroff - Disha Patani Video: टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ब्रेकअप के बाद पहली बार साथ में नजर आए। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टाइगर और दिशा साथ में मुंबई से फ्लाइट लेकर दिल्ली पहुंचे थे। रूमर्ड कपल एक साथ दिल्ली में इवेंट में शामिल हुआ। दिशा और टाइगर ने साथ में कोई पोज नहीं दिया। दोनों के सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में दिशा और टाइगर साथ में इवेंट में पहुंचे।
इवेंट पर पहले टागर ने पैपराजी को पोज दिया और उसके बाद दिशा ने अपनी फोटो किल्क करवाई। पैपराजी ने कई बार दोनों से रिक्वेस्ट की साथ में पोज दे। वहीं, दूसरे वीडियो में दिशा और टाइगर इवेंट में एक-दूसरे के बगल में बैठ हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिशा टाइगर से कही भी बात करते हुए नजर नहीं आ रही हैं। दोनों इवेंट एन्जॉय कर रहे हैं।
ब्रेकअप के बाद पहली बार साथ दिखे टाइगर- दिशा
टाइगर ऑल ब्लैक आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे थे। दिशा कैजुअल आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थी। वीडियो में दिशा और टाइगर भले ही एक-दूसरे के बगल में बैठे थे। लेकिन वो काफी अनकंफर्टेबल लग रहे थे। टाइगर के चेहरे पर ये चीज साफ दिखाई दे रही थी। टाइगर और दिशा के वीडियो पर यूजर्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, क्या दोनों का फिर से पैचअप होने वाला है। दूसरे यूजर ने लिखा, टाइगर के चेहरे पर मायूसी साफ दिखाई दे रही हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, टाइगर इतना अनकंफर्टेबल लग रहा है। आपको बता दें कि टाइगर और दिशा ने कई सालों तक एक- दूसरे को डेट किया था। दोनों के ब्रेकअप का कारण अभी तक पता नहीं चला है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर अपनी फिल्म गणपथ की शूटिंग में बिजी है।
