Tiger Nageswara Rao Full Movie LEAKED online: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय कलाकार रवि तेजा (Ravi Teja) साल 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'टाइगर नागेश्वर राव' (Tiger Nageswara Rao) को लेकर सिनेमाघरों में 20 अक्टूबर के दिन दस्तक दे चुके हैं। 'टाइगर नागेश्वर राव' के ट्रेलर को दर्शकों को ओर से प्यार मिलने के बाद ही सभी इसे देखने के लिए बेताब थे। फिल्म को लेकर फैन्स के बीच एक अलग ही हाइप थी। इस फिल्म की रिलीज के साथ अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उन्होंने मेकर्स की नींद उड़ा दी है। बताया जा रहा है कि बड़े परदे पर दस्तक देते ही 'टाइगर नागेश्वर राव' को तमिलरॉकर्स और मूवीरुल्ज जैसी साइट्स ने ऑनलाइन लीक कर दिया है।
रवि तेजा की फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' का एचडी प्रिंट Tamilrockers, Filmywap, 123movies, Movierulz, 123movierulz और Filmyzilla जैसी कई वेबसाइट्स ने ऑनलाइन लीक कर दिया है। इन साइट्स पर पूरी फिल्म अवेलेबल है और हरकोई इसे डाउनलोड करने में लगा हुआ है। 'टाइगर नागेश्वर राव' के ऑनलाइन लीक होने की खबरों ने निर्माताओं के बीच खलबली मचा दी है।
दर्शकों की बड़ी भीड़ रवि तेजा की फिल्म को सिनेमाघरों में देखने वाले थे। ऑनलाइन लीक होने के बाद अब ज्यादातर लोग इसे घर पर ही डाउनलोड कर लेंगे और फैमिली के साथ इसे देखने का लुत्फ उठाएंगे। इस कारण मेकर्स को करोड़ों रुपये का नुकसान भी हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने फिल्म के ऑनलाइन लीक होने के बाद अब इन साइट्स पर कड़ी कार्यवाही करने का कदम उठाया है।
