Emraan Hashmi Exclusive: टाइगर 3 की सफलता के बाद इमरान हाशमी ( Emraan Hashmi) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही इमरान ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बातचीत के दौरान कई खुलासे किए और कॉफी विद करण के वायरल एपिसोड का सच बताया। 2014 में, इमरान हाशमी और महेश भट्ट ने कॉफी विद करण सीजन 4 में शिरकत की थी। यह एपिसोड आज भी याद किया जाता है और चैट शो के दौरान इमरान ने ऐश्वर्या राय बच्चन और मल्लिका शेरावत के बारे में कुछ विवादास्पद टिप्पणी की थी।अब हाल ही में एक इंटरव्यू में इमरान हाशमी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्वीकार किया कि शो में अपनी टिप्पणी के बाद उनके कई दुश्मन बन गए हैं।
Zoom के साथ एक इंटरव्यू में, इमरान हाशमी से उनके कॉफी विद करण सीजन 4 के वायरल बयान के बारे में पूछा गया, जवाब में, टाइगर 3 अभिनेता ने कहा, "आप कई दुश्मन बना लेते हैं..." . जब उनसे पूछा गया कि क्या इसलिए उन्होंने चैट शो में जाना बंद कर दिया है, तो इमरान ने कहा, "इसे संभालना बहुत मुश्किल है।" उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी कोई बढ़त नहीं खोई है और अगर वह दोबारा चैट शो में गए तो और अधिक विवाद पैदा होने की संभावना है। “अगर मैं दोबारा कॉफी विद करण में गया, तो मैं फिर से चीजें गड़बड़ कर दूंगा। मुझे लगता है कि रैपिड-फायर राउंड में मेरी स्थिति पहले से भी बदतर हो जाएगी
बता दें, इमरान हाशमी ने 2014 में कॉफी विद करण में ऐश्वर्या राय बच्चन को 'प्लास्टिक' कहने के बाद माफी मांगी थी। इसके बाद उनका यह बयान भी वायरल हुआ था “मैं ऐश्वर्या का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैं उससे प्यार करता हूं। मैं हमेशा से उनके काम का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। मुझे पता था कि लोग इसे बड़ा मुद्दा बना देंगे... तो क्या, लोग हर समय बकवास को बड़ा मुद्दा बना देते हैं.
