बॉलीवुड

Salman Khan इस दिन रिलीज करेंगे Tiger 3 का टीजर, शूट से लीक हुईं फोटोज से लगा अंदाजा

Tiger 3 : भाईजान की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म टाइगर 3 को लेकर नई जानकारी सामने आई है। टाइगर 3 के सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिन्हें देखकर फैंस अब फ़िल्म के टीजर का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। फैंस की इसी परेशानी को ख़त्म करते हुए मेकर्स ने टीजर की रिलीज़ डेट की अनाउन्स्मेंट कर दी है। आइए जानते हैं किस दिन आएगा फिल्म का टीजर

Image

Tiger 3

Tiger 3 Teaser Release Date : सलमान खान ( Salman Khan) के फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। अपने फैंस को खुश करते हुए भाईजान जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म का टीजर लेकर आ रहे हैं। फिल्म के सेट से वायरल हुई तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाईजान जल्द ही अपने चाहने वालों को खुश करने वाले हैं। जी हां इस साल की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म टाइगर 3 को लेकर जानकारी सामने आई हैं। दरअसल टाइगर 3 निर्देशक मनीष शर्मा के सेट से सलमान खान की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें भाईजान एक्शन सीन की तैयारी करते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकते है कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही पूरी हो जाएगी और टीम फैंस के लिए टीजर लेकर आएगी।

इस दिन आएगा टाइगर 3 का टीजरखबरों के अनुसार सलमान खान और शाहरुख खान स्टार फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग जल्द ही पूरी होने वाली है। फिल्म के निर्देशक-निर्माता 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्म टीजर रिलीज करने वाले हैं। इस खबर के बाद से भाईजान के फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

फ़िल्म रिलीज की बात करें तो टाइगर 3 इस साल 10 नवंबर दिवाली के मौके पर सिनमाघरों में दतस्क देगी। टाइगर 3 को शाहरुख खान की फ़िल्म 'फ़ैन' निर्माता मनीष शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं।वायरल तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फ़िल्म एक्शन से भरपूर होगी। टाइगर 3 में सलमान खान के साथ शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) , कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) , इमरान हाशमी , रणवीर शौरी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article