Tiger 3 Salman Khan New Poster: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 के रिलीज का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। फैंस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर 16 अक्टूबर को आएगा। मेकर्स टाइगर 3 के क्रेज को बनाए रखने के लिए लगातार अलग-अलग पोस्टर शेयर कर रहे हैं। मेकर्स ने सलमान का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में एक्टर का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है।
फिल्म में सलमान रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौर की भूमिका निभा रहे हैं। भाईजान पोस्टर में गुस्से में नजर आ रहे हैं। एक्टर का राउडी लुक फैंस को पसंद आ रहा है। मेकर्स ने सलमान और कैटरीना के कई पोस्टर शेयर किए हैं। फैंस इमरान हाशमी के नए लुक को देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। मेकर्स ने प्रमोशन स्ट्रैटजी की वजह से इमरान के लुक को रिवील नहीं किया है।
सलमान का धाकड़ लुक देख फैंस के छूटे पसीने
मेकर्स ने कुछ समय पहले टाइगर का मैसेज शेयर किया था। मैसेज वीडियो में सलमान को देश द्रोही बताया गया था। वो अपने आपको निर्दोष कैसे साबित करेंगे इसी पर फिल्म की कहानी है। टाइगर 3 इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। फैंस टाइगर 3 को लेकर काफी एक्साइटेड है। फिल्म में सलमान और कैटरीना लीड रोल में हैं। दोनों एक्टर्स फिल्म में दमदार एक्शन सीन करते हुए नजर आएंगे। टाइगर 3 में शाहरुख खान का भी 15 मिनट का कैमियो रोल होगा।
