बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया के साथ स्पॉट होती रहती हैं। एक्ट्रेस को कल रात शिखर के घर के बाहर देखा गया। एक्ट्रेस को स्पॉट करते ही पैपराजी उनकी तस्वीरें और फोटोज लेते हुए नजर आए। एक्ट्रेस पैप्स को देखकर हंसनी लगती हैं और अपने चेहरे पर हाथ रख लेती हैं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जाह्नवी कैजुअल अवतार में नजर आ रही हैं।
जाह्नवी अक्सर शिखर पहारिया के साथ दिखाई देती है। दोनों पार्टी से लेकर वेकेशन तक पर साथ जाते हैं। शिखर जाह्नवी के घर की हाउस पार्टी में भी नजर आते हैं। अभी तक जाह्नवी ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है।
पैप्स को देखते ही मुंह छिपाने लगीं एक्ट्रेस
जाह्नवी और शिखर सोशल मीडिया पर भी एक- दूसरे से प्यार जताते हुए नजर आते हैं। शिखर और जाह्नवी के रिलेशनशिप का खुलासा करण जौहर ने अपने शो कॉफी विद करण में किया था। शो के ऑनएयर होने के कुछ समय बाद दोनों को साथ में देखा गया। जाह्नवी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। वहीं ,वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। एक्ट्रेस इन दिनों राजकुमार राव के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही की शूटिंग कर रही हैं।
