बॉलीवुड

Tiger 3 Trailer: सलमान खान स्टारर के इस सीन को बार-बार किया गया रिवाइंड, फैन्स भी रह गए हैरान

Katrina Kaif Scene From Tiger 3 Trailer: बीते दिन बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की नई फिल्म 'टाइगर 3' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीक किया है। कई लोगों ने अनुमान लगाया है कि 'टाइगर 3' के ट्रेलर से कटरीना कैफ के टॉवल फाइट वाले सीन को लोगों ने सबसे ज्यादा बार देखा है।

Image

Katrina Kaif and Salman Khan

Katrina Kaif Scene From Tiger 3 Trailer: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) का ट्रेलर निर्माताओं ने 16 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे रिलीज किया। 'टाइगर 3' के टीजर में सलमान खान के फाइटिंग सीन्स देखने के बाद हरकोई ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। हालांकि 'टाइगर 3' के ट्रेलर में दर्शकों को वो सब कुछ देखने को मिला है, जिसकी फैन्स ने उम्मीद की थी। फैन्स अभी भी बार-बार 'टाइगर 3' का ट्रेलर देखने में लगे हुए हैं। वहीं ट्रेलर में एक सीन ऐसा भी है, जिसे बार-बार पॉज करके देखा गया।

'टाइगर 3' में एक तरफ जहां सलमान खान के एक्शन सीन्स और उनके लुक को फैन्स ने पसंद किया। वहीं दूसरी ओर फिल्म के ट्रेलर में कटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी पहले ज्यादा दमदार दिखाई दीं। इस ट्रेलर में करीना कैफ का टॉवल में फाइट करते हुए एक सीन खूब वायरल हो रहा है। इस ट्रेलर से लिए गए स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर खूब पसंद किए जा रहे हैं। कई लोगों यहां तक दावा किया है कि कटरीना कैफ के टॉवल फाइट वाले सीन को लोगों ने बार-बार पॉज करके देखा है।

मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी सलमान खान और कटरीना कैफ की 'टाइगर 3' इस साल दिवाली के खास मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में इमरान हाशमी विलेन बनकर सलमान खान से टक्कर लेते दिखाई देंगे। फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा के बैनर तले किया गया है। वैसे आपको 'टाइगर 3' का ट्रेलर कैसा लगा? इस बारे में अपनी राय हमें जरूर दें

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article