बॉलीवुड

शाहरुख खान की फिल्म किंग में हुई इस सुपरस्टार की एंट्री!! फैंस को फिल्म के लिए करना होगा इतना इंतजार

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 19, 2025, 07:58 AM IST

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म किंग को लेकर चर्चा में बने हुए है। अब इस फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री हुई है। इस हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा भी हैं। साथ ही दीपिका पादुकोण सुहाना खान की मां के रोल में नजर आने वाली है।

Image

Shahrukh Khan film

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म किंग को लेकर चर्चा में बने हुए है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। राजा सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग मई 2025 में शुरू होगी और इसे रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स प्रोडक्शंस द्वारा बनाया जा रहा है। अब इस फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री हुई है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म में किस एक्टर की एंट्री हुई है।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक किंग में शाहरुख खान और अरशद वारसी करीब दो दशक बाद फिर से साथ नजर आएंगे। दोनों ने 2005 की रोमांटिक ड्रामा ' कुछ मीठा हो जाए' में साथ काम किया था। अब इस खबर को सुनकर फैंस के बीच खुशी का मौहाल है और दोनों को साथ देखना का फैंस इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि-"अरशद के रोल के बारे में अभी जानकारी गुप्त रखी गई है, लेकिन उनकी कास्टिंग ने इस फिल्म के लिए एक्साइटमेड बढ़ा दी है।" म और शाहरुख की एक्स प्रेमिका के रोल में कैमियो करने वाली हैं।शाहरुख खान की फिल्म किंग में हुई इस सुपरस्टार की एंट्री!! फैंस को फिल्म के लिए करना होगा इतना इंतजार

इन फिल्मों में नजर आएंगे अरशद वारसी

ऐसा कहा जा रहा है कि शाहरुख एक हत्यारे की भूमिका निभाने वाले हैं। कहानी की तुलना 2000 की बॉलीवुड एक्शन थ्रिलर बिच्छू और हॉलीवुड की कल्ट क्लासिक लियोन: द प्रोफेशनल से की जा रही है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि जयदीप अहलावत से भी एक अहम भूमिका के लिए बातचीत चल रही है। फिल्म की शूटिंग 18 मई, 2025 को मुंबई में शुरू होने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 2026 के अंत तक रिलीज हो जाएगी। अरशद वारसी इन दिनों धमाल 4 की शूटिंग कर रहे हैं, उनके पास वेलकम टू द जंगल, जीवन भीम योजना, प्रीतम पेड्रो और अक्षय कुमार के साथ जॉली एलएलबी 3 जैसी फिल्मों है।

End of Article