बॉलीवुड

Sonakshi Sinha को बेगम बनाने के लिए जहीर ने यूं किया प्रपोज, झटके में मान गईं थीं शत्रुघन सिन्हा की लाडली

Zaheer Iqbal Proposal To Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल (Sonakshi-Zaheer Marriage) ने इसी साल 23 जून को शादी की है। न सिर्फ दोनों की शादी पर दोनों के बीच रिश्ते की शुरुआत भी फिल्मी तरीके से हुई थी। आइए जानते है कैसे जहीर ने सोनाक्षी को प्रपोज किया था।

Image

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Marriage Proposal

Zaheer Iqbal Marriage Proposal To Sonakshi Sinha: बॉलीवुड के स्टार कपल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने इसी साल 23 जून को करीबी दोस्तों और परिवार के बीच सिविल मैरिज की है। शादी से पहले सोनाक्षी और जहीर की एक लव स्टोरी भी रहीं है। कपल को कई इवेंट्स में साथ रोमांटिक अंदाज में देखा गया है। सोनाक्षी और जहीर की लव स्टोरी के कई किस्से भी वायरल होते रहते है। ऐसा ही एक किस्सा है लव प्रपोजल को लेकर। सोनाक्षी सिन्हा ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में लव प्रपोजल को लेकर खुलासा किया है। उन्होनें बताया है कि जहीर इकबाल ने उन्हें कैसे प्रपोज किया था।

जहीर ने सोनाक्षी को यूं किया प्रपोज

सोनाक्षी ने ब्राइड्स टुडे के साथ हुए इंटरव्यू के दौरान अपने प्रपोजल के बारे में जानकारी देते हुए बताया की ये प्रपोजल उनके लिए सपने जैसा था। उन्हें यकीन ही नहीं हुआ जब जहीर ने उन्हें नॉर्दर्न लाइट्स के बीच प्रपोज किया। सोनाक्षी के लिए ये लम्हा उनकी लाइफ का सबसे प्यारा मूमेंट बन गया है। सोनाक्षी ने कहा की जहीर बहुत रोमांटिक और फिल्मी हैं। वो हमेशा कुछ परफेक्ट डायलॉग्स और गानों से मूमेंट को और भी खास बना देते हैं। वहीं जहीर ने जवाब में सोनाक्षी को अपने बराबर ही रोमांटिक बताया।

सोनाक्षी के बताया कि जहीर का नॉर्दर्न लाइट्स के बीच उनको यूं प्रपोज करना बेहद खास था। ये जहीर के साथ बिताए उनके सबसे अच्छे पलों में से एक है। साथ ही उन्होनें ये भी बताया की इस बेहद खास प्रपोजल के बारे में उन्हें कोई भी जानकारी नहीं थी और जहीर के इस प्रपोजल से वो हैरान रह गई थीं।

परफेक्ट रही सोनाक्षी-जहीर की शादी

अपनी शादी पर बात करते हुए सोनाक्षी ने कहा ये बिल्कुल वैसी ही रही जैसी दोनों ने इमैजिन की थी। दोनों ने अपनी शादी के बाद दोस्तों और बॉलीवुड स्टार्स के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन भी आयोजित किया था। सोनाक्षी-जहीर की जोड़ी फैंस की फेवरेट बनी हुई है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article