This Actress Reject Retake Of Kissing Scene With Sunny: 90 के दशक में सनी देओल ने रोमांटिक से लेकर एक्शन सहित कई फिल्मों में काम किया है। अपने समय में सनी देओल उन एक्टर्स में से एक थे, जिनके साथ बड़ी-बड़ी हीरोइन काम करने के लिए हमेशा तैयार रहती थीं। सनी देओल (Sunny Deol) ने ज्यादातर हसीनाओं के साथ काम किया और लोगों को उनकी केमिस्ट्री भी पसंद आई। मगर बॉलीवुड की एक टॉप एक्ट्रेस ने सनी देओल के साथ कॉन्ट्रैक्ट की वजह से किसिंग सीन रीटेक करने से मना कर दिया था। तो चलिए जानते हैं कौन थी वो हसीना?
मशहूर डायरेक्टर धर्मेश दर्शन ने सनी देओल के साथ एक फिल्म बनाई, जिसका नाम 'लूटेरे' था। इस मूवी में सनी देओल के साथ जूही चावला अहम रोल में नजर आई थीं। जूही चावल ही वो एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने सनी पाजी के साथ किसिंग सीन को रिटेक करने से मना कर दिया था क्योंकि कॉन्ट्रैक्ट में एक ही किस थी। चलिए जानते हैं ऐसा किया हुआ था, जब जूही चावला ने ऐसा करने का निर्णय लिया।
धर्मेश दर्शन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि 'लूटेरे' मूवी में सनी देओल और जूही चावला एक बीच 'मैं तेरी रानी तू राजा' गाना फिल्माया गया था। हालांकि जब धर्मेश इस मूवी की कहानी जूही चावला को बता रहे थे तो उन्होंने इसमें एक अहम लिप-टू-लिप किसिंग सीन शामिल था। हालांकि 90 के दशक में ऐसे सीन्स काफी देखने को मिलते थे।

Sunny-Juhi
उन्होंने बताया, 'जब हमने उन्हें फिल्म सुनाई और कॉन्ट्रैक्ट साइन किया, तो उसमें एक लिप-टू-लिप किसिंग सीन था। इस सीन को अपने बचाया हुआ था और फिल्म का सेट बाहर लगा दिया गया था। बाद में पता चला कि जिस दिन सीन की शूटिंग होनी थी, उस दिन जूही मौजूद नहीं थीं। सुनील के मुताबिक, जूही ने उस दिन के शेड्यूल से बचने के लिए उदयपुर में एक और फिल्म की शूटिंग का बहाना बनाया। बाद में टीम ने इस सीन को फिल्माने के लिए जूही चावला पर जोर दिया क्योंकि कहानी के मुताबिक यह जरुरी था।

Sunny Deol-Juhi Chawla
निर्माता सुनील दर्शन ने बताया कि उन्होंने इस सीन को एक टेक में ही शूट करने के लिए कई कैमरों लगाए था। जूही ने टेक पूरा किया और तुरंत एक गाउन पहन लिया। हालांकि मेकर्स को लगा कि ये सीन दोबारा शूट करना पड़ सकता है। जब सुनील एक्ट्रेस के पास गए, तो जूही ने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, मुझे एक किस करना था। मैं वो पहले ही कर चुकी हूं। जूही के इस जवाब के बाद सुनील दर्शन ने ये सीन कभी दोबारा नहीं फिल्माया।
सुनील दर्शन ने बताया कि बाद में 'लुटेरे' जूही चावला के लिए एक मील का पत्थर बताते हैं। उन्होंने कहा, 'यह जूही के करियर की शानदार फिल्म बनी। पूरी फिल्म जूही के इर्द-गिर्द घूमती है।' उन्होंने आगे कहा, 'उस समय फिल्म में एक्ट्रेस पर फोकस करना जबकि उसमें हीरो भी है, यह काफी बड़ी बात थी।'
