बॉलीवुड

'मुझे भारत से धोखा मिला...'- ईरान लौटना चाहती है बॉलीवुड की ये हसीना, इंडिया पर लगाया 'धोखे' का आरोप

This Bollywood Actress Wants To Go Back To Iran: ईरान और अमेरिका/इजयायल संघर्ष के बीच बॉलीवुड की एक हसीना ने हैरान करने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि वह अपने देश ईरान वापस जाकर बसना चाहती हैं, साथ ही उन्होंने भारत पर धोखा देने का आरोप भी लगाया।

Image

फोटो क्रेडिट- मंदाना करीमी इंस्टाग्राम

This Bollywood Actress Wants To Go Back To Iran: बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जिनका नाता ईरान से है। चाहे उनके परिवार के सदस्य हों या फिर वह खुद ईरान में जन्में हों। बॉलीवुड की भी एक एक्ट्रेस है जो यूं तो ईरान में जन्मीं, लेकिन उन्होंने अपने मॉडलिंग और एक्टिंग करियर की शुरुआत भारत में रहकर की और खूब फेम भी हासिल किया। हालांकि हाल ही में दिये इंटरव्यू में उस एक्ट्रेस का कहना है कि वह अब ईरान वापस जाकर बसना चाहती हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने भारत पर धोखा देने का आरोप लगाया, साथ ही कहा कि अब यहां उन्हें घर जैसा बिल्कुल भी महसूस नहीं होता है।

बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि 'बिग बॉस 9' और 'लॉकअप' फेम मंदाना करीमी (Mandana Karimi) हैं। मंदाना करीमी ने 'भाग जॉनी' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। साथ ही वह मॉडलिंग में भी हाथ आजमा रही हैं। लेकिन बॉलीवुड हंगामा को दिये इंटरव्यू में मंदाना करीमी का कहना है कि वह ईरान वापस लौटकर बसना चाहती हैं। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, "ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई की जगह किसी और को लाने का फैसला किया है, जिससे साफ संदेश मिलता है कि इस सत्ता को जाना होगा। मैं आजाद ईरान का सपना देखती हूं, जहां महिलाएं जो चाहे पहन सकें, जो चाहे वो कर सकें और अपनी मर्जी की युनिवर्सिटी में पढ़ सकें। जहां हम दुनिया के लिए खतरा न हों, बल्कि ऐसा ईरान जिसका मध्यपूर्व के साथ अच्छा संबंध हो। इस शासन को जाना ही होगा। जिस पल वो ऐलान करेंगे कि ये शासन जा चुका है, मैं ईरान वापस लौट जाऊंगी। मेरा बैग पैक है और ये प्लान है।"

मंदाना करीमी (Mandana Karimi) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने भारत के बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं भारत से ब्रेकअप कर रही हूं। ये मेरे लिए मुश्किल है, क्योंकि भारत ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मेरा मॉडलिंग करियर, मेरा एक्टिंग करियर और जो प्यार मुझे यहां मिला, मेरे दोस्त मिले। लेकिन मुझे लगता है कि भारत में मेरी आवाज नहीं है, लेकिन बीते दो महीने से ऐसा लगता है कि मैं यहां सुरक्षित नहीं हूं। मेरे बहुत सारे दोस्त थे, लेकिन ईरान और उसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने के बाद मैंने बहुत सारे दोस्त खो दिये। मुझे लगता है कि भारत ने मुझे धोखा दिया है। भारत ने मुझे जो देना था वो दे दिया, अब मैं उम्मीद करती हूं कि मैं ईरान में वापस बस सकूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article