Esha Gupta Return India: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (Esha Gupta) अबू धाबी से भारत वापस लौट आई हैं। पिछले कुछ दिनों में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और मिसाइल हमलों की वजह से मिडिल ईस्ट का हवाई क्षेत्र बंद हो गया था। कई फ्लाइट्स कैंसल हो गईं और ईशा भी दुबई-अबू धाबी में ही अटक गई थीं। फैंस बहुत चिंतित थे, लेकिन अब ईशा ने खुद अपडेट देकर सबको राहत दी है। एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने इंडिया आने के बाद सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं ईशा गुप्ता ने क्या लिखा है।
ईशा गुप्ता दिया अपडेट
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह ईशा गुप्ता की अभी हाल ही में शेयर की गई पोस्ट है। ईशा गुप्ता काफी दिनों तक अबू धाबी में फंसी हुई थी, अब वो इंडिया वापस आ गई हैं। इंडिया आने के बाद ईशा गुप्ता ने एक पोस्ट शेयर कर अबू धाबी के हालतों की जानकारी दी है। ईशा गुप्ता ने लिखा कि 'मैं घर लौट आई। सबकी दुआओं और शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। जो स्थिति हम सबने झेली, वो बहुत मुश्किल थी। सच में भगवान की कृपा से हम सुरक्षित हैं। ये सब तब शुरू हुआ जब मैं 28 तारीख (रविवार) को एयरपोर्ट पर थी। दोपहर 1 बजे तक एयरपोर्ट बंद हो गया। चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई, किसी को कुछ पता नहीं था कि क्या हुआ है। फिर मिसाइल हमले की खबरें आने लगीं और किसी को नहीं पता था कि अगले पल में क्या होने वाला है।' ईशा ने अबू धाबी एयरपोर्ट के स्टाफ की तारीफ करते हुए लिखा कि 'यहां मैं ये जरूर कहना चाहती हूं कि मैंने जो देखा, वो एक देश की ताकत थी। हम अबू धाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर थे। ग्राउंड स्टाफ और एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने तुरंत काम शुरू कर दिया और पूरी तरह शांत रहकर काम किया, भले ही हम सब उसी मुश्किल हालात में एक साथ थे। मैंने तब तक चेक-इन नहीं किया था, इसलिए मैंने मुड़कर अबू धाबी में अपने होटल की ओर वापस चली गई।' ईशा गुप्ता ने इसके अलावा भी अपने पोस्ट में काफी कुछ लिखा है।
यहां देखें ईशा गुप्ता की पोस्ट
कई फिल्मों-सीरीज में आईं नजर
ईशा गुप्ता अपनी इस पोस्ट के साथ-साथ फिल्मों और सीरीज को लेकर भी खबरों में रहती हैं। ईशा गुप्ता कुछ समय पहले वेब सीरीज आश्रम 3 में नजर आई थी। इस सीरीज में बॉबी देओल लीड रोल में थे।
